Daily Horoscope
✕

क्या हर पाकिस्तानी आतंकवादी होता है...इस सवाल का जवाब देगी दीया मिर्जा की वेब सीरीज ‘काफिर’

Updated: गुरुवार, 20 जून 2019 (12:36 IST)
दीया मिर्जा का डिजिटल डेब्यू ‘काफिर’ जी5 पर रिलीज हो चुका है। भारत-पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों के बीच यह वेब सीरीज इंसानियत की एक नई ज्योत जगाती है। ‘काफिर’ एक पाकिस्तानी महिला और उसकी बेटी के संघर्ष की कहानी है जो गलती से सीमा पार कर भारत आ जाती है और आतंकवाद का आरोप लगाकर उसे कैदी बना लिया जाता है। दीया मिर्जा इसमें पाकिस्तानी कैदी कैनाज अख्तर की भूमिका में हैं।
 
इस वेब सीरीज में टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित रैना भी है और वे एक पत्रकार के किरदार में नजर आएंगे, जो पहले एक वकील था। आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ की को-राइटर भवानी अय्यर ने इसकी कहानी लिखी है और सोनम नायर ने निर्देशन किया है। इस सीरीज के कुल 8 एपिसोड हैं।
 
कहानी: पत्रकार वेदांत राठौड़ को उसका चैनल हेड मानवीय संवेदनाओं वाली एक कहानी लाने को कहता है। तभी वेदांत को एक छोटी बच्ची सेहर के बारे में पता चलता है, जिसकी मां कैनाज अख्तर सात साल से आतंकवाद के आरोप में जेल में बंद है। कैनाज अख्तर का इंटरव्यू लेते वक्त उसे पता चलता है कि उस पर लगाया गया आतंकवाद का आरोप झूठा है और फिर वेदांत उसे जेल से रिहा करने और उसे न्याय दिलाने की ठान लेता है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Kuchh sawaal, mera aur uska kal badal sakte hain. Gar insaaniyat ke haq mein sochein toh, hum sab badal sakte hain! #Kaafir, premieres 15th June, only on ZEE5. @zee5premium #Zee5Originals

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial) on



दीया मिर्जा और मोहित रैना ने काफी सराहनीय काम किया है। दीया मिर्जा ने जिस तरह से कई जगह बिना बोले बस आंखों से ही सब कह दिया है, जो काबिल-ए-तारीफ है।
 
‘काफिर’ की कहानी दर्शकों को खुद से जोड़ने में कामयाब रही है। हर एपिसोड के खत्म होने पर ‘आगे क्या होगा’ यह जानने की उत्सुकता जगाती है। बैकग्राउंड म्युजिक किरदारों की भावनाओं को समझने में मदद करता है।
 
दमदार कहानी, शानदार एक्टिंग और बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी के लिए आप जी5 की वेब सारीज ‘काफिर’ देख सकते हैं।
फोटो सौजन्य: इंस्टाग्राम

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख