shradh paksha
✕

लोगों को इस दिन बाहर निकलकर वोट जरूर करना चाहिए : आमिर खान

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (16:03 IST)
देश में अगले कुछ दिन चुनावी रंग में रंगे रहने वाले हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने फिल्मी कलाकारों से अपील की है कि वे देशवासियों से वोट करने की अपील करें। ऐसे में ये संदेश आमिर खान को भी दिया गया है।


'वेबदुनिया' संवाददाता रूना आशीष से बात करते हुए आमिर बोले कि मुझे बोला गया कि मैं लोगों से वोट देने के लिए अपील करूं। मुझे भी लगता है कि लोगों को दुनिया के सबसे बड़े जनतंत्र का हिस्सा होना चाहिए। लोगों को इस दिन बाहर निकलकर वोट जरूर करना चाहिए।

जो लोग पहली बार वोट कर रहे हैं, ऐसे यंगस्टर्स की संख्या बढ़ी है। कुछ कहना चाहेंगे कि किस तरह वोट करें?
मैं कभी किसी तो वोट करना नहीं सिखा सकता। मेरे लिए वोट करने की कारण या मुद्दा अलग हो सकता है तो वहीं किसी और के लिए कुछ और हो सकता है। मैं यंगस्टर्स को नहीं सुझा सकता कि किसे वोट करें? वे अपने मुद्दे तय करें और देखें कि कौन ठीक लगता है? फिर सोच-समझकर वोट करें, लेकिन वोट जरूर करें।

कई लोग ऐसे भी होंगे, जो वोट कर पाने की स्थिति में नहीं होंगे। उनके लिए क्या किया जा सकता है?
कई बार होता है कि वोटिंग वाले दिन कोई ट्रैवल कर रहा होता है तो कोई बीमार होता है या कोई देश में ही नहीं होता। मुझे ऐसा लगता है कि ऐसे में सरकार ऐसे लोगों को कोई सहूलियत दे ताकि वे अपना मत दे सकें। सरकार को कोई न कोई रास्ता निकालना चाहिए ऐसे लोगों के लिए भी।

आप किसी राजनीतिक पार्टी के लिए कैंपेन करेंगे?
नहीं।

इसके अलावा आप पानी फाउंडेशन में भी मसरूफ रहते हैं। क्या नया कर रहे हैं, क्योंकि पिछली बार बारिश भी कम हुई थी?
इस बार हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। पानी की हालत खराब है। लेकिन हम हर बार की तरह गांव-गांव में जाकर इसके बारे ट्रेन करेंगे कि किस तरह से पानी को बचा-बचाकर इस्तेमाल करें या मानसून के पहले कैसे तैयारी की जाए ताकि पानी को लंबे समय तक जमा करके सालभर तक उसका इस्तेमाल कर सकें। पिछले साल तक हम 40 किसानों की बैच लेते थे, इस साल हमारी 80 किसानों की तैयारी है। हम अभी तक 7,000 गांवों में काम कर चुके हैं और इस साल 7,200 तक की संख्या हो जाएगी।
आमिर आगे बताते हैं कि 1 मई, जो कि महाराष्ट्र दिवस है, उस दिन को हम 'महाश्रमदान दिवस' के रूप में मना रहे हैं। लोग पानी फाउंडेशन की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं और साथ ही हमारे तय किए गए गांव में जाकर श्रमदान कर सकते हैं। बाकी की जानकारियां हम वेबसाइट पर ही दे देंगे।
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख