sundarkand
✕

महिला दिवस नहीं, पुरुष दिवस होना चाहिए : अमित साध

Updated: गुरुवार, 8 मार्च 2018 (12:39 IST)
"महिला दिवस नहीं पुरुष दिवस होना चाहिए, खास तौर पर हमारे देश में, जहां एक खास दिन पुरुषों को बैठा कर उन्हें सही आचरण की किताब देकर पाठ पढ़ाना चाहिए कि कैसे हम मर्द कई जगहों पर महिलाओं को ले कर गलत हो जाते हैं या उन्हें दुखी कर देते हैं। मेरे हिसाब से तो महिला दिवस की ज़रूरत ही नहीं है।"
 
काई पो छे, सुल्तान और सरकार 3 के अभिनेता अमित साध का मानना है कि आज की महिलाओं को नहीं मर्दों को बदलने की ज़रूरत है। अमित ने कहा कि जिस देश में महिला को सम्मान नहीं है मान कर चलिए कि वो देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता। 
 
आपको क्या लगता है जो देश में महिलाओं को मज़बूत बना सकता है?
सोच बदलने की ज़रूरत है। थोड़ा ही कर लिया तो भी बहुत हो जाएगा। हाल ही में मेरे एक दोस्त ने कहा कि मैं अपनी पत्नी की बहुत इज़्ज़त करता हूं। मैंने भी कह दिया कोई मेडल नहीं मिलेगा इस काम के लिए। यह बात कह कर बताने या जताने वाली नहीं है।  
 
आपकी ज़िंदगी में कोई है जिसे आप धन्यवाद कहना चाहेंगे? 
मैं अपनी सारी गर्लफ्रेंड्स को धन्यवाद कहना चाहता हूं। आज जो हूं उनकी वजह से ही हूं। उन्होंने बहुत कुछ सिखाया है। जैसे,  स्कूल में मेरी अंग्रेजी बहुत खराब हुआ करती थी। इस बात पर मेरी एक गर्लफ्रेंड मुझे हर बार टोका करती थी और मुझे बुरा भी नहीं लगता था। 3-4 महीने पहले ही मुझे उसका मैसेज आया कि अब मैं अच्छी इंग्लिश बोलने लगा हूं। मैंने भी उसे कहा कि तुमसे ही सीखी है। एक बार मेरी गर्लफ्रैंड ने मुझे तमीज़ की बात सिखाई। मुझे सीढ़ियां फटाफट उतरने की आदत है। एक बार हम सीढ़ी से उतर रहे थे। मैं फौरन नीचे पहुंच गया। उसने मुझे ऊपर बुलाया और कहा कि मैंने हील्स पहनी है, ज़रा ठीक से मेरे हाथों को पकड़ कर चलो। उस समय तो बड़ा गुस्सा आया, लेकिन ठीक तीन या चार दिन बाद हम फिर ऐसी जगह पहुंचे जहां नीचे उतरना था। मैंने कहा कि जब उतरना चाहो तो बता देना मैं अदब के साथ ले जाऊंगा। यह सुन वह बेहद खुश हुई। 
 
आज की लड़कियों को कुछ कहना चाहेंगे? 
कुछ नहीं... क्योंकि मुझे तो लड़के और लड़की वाला फर्क करना नहीं आता। सब बराबर हैं। 
 
अमित साध इन दिनों 'ब्रीद' नाम की वेब सिरीज़ में काम कर रहे हैं और । जल्द ही रीमा कागती की फिल्म गोल्ड में भी नज़र आएंगे। 'गोल्ड' में वे अक्षय कुमार के साथ हैं। 
 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख