Daily Horoscope
✕

यमला पगला दीवाना 3 के सेट पर धर्मेन्द्र के साथ सलमान खान

Updated: गुरुवार, 8 मार्च 2018 (12:16 IST)
सलमान खान के धर्मेन्द्र पसंदीदा हीरो हैं और इसका इजहार वे कई बार कर चुके हैं। उनका जब मन करता है धर्मेन्द्र से मिलने वे पहुंच जाते हैं। पिछले दिनों धर्मेन्द्र के जन्मदिन पर उनसे मिलने वे उनके फॉर्महाउस पर जा पहुंचे थे। 
 
इन दिनों धर्मेन्द्र 'यमला पगला दीवाना 3' की शूटिंग कर रहे हैं। अब सलमान को भी इस फिल्म से जोड़ लिया गया है। सलमान इस फिल्म में एक विशेष गाने में नजर आएंगे। इस गाने में सलमान, धर्मेन्द्र के साथ सनी और बॉबी भी होंगे। 
 
पिछले दिनों सलमान 'यमला पगला दीवाना 3' के सेट पर नजर आए। साथ में साजिद नाडियाडवाला भी थे। साजिद की पत्नी वर्धा ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक मजेदार बात शेयर की। 
 
वर्धा के अनुसार साजिद ने बतौर निर्माता जब शुरुआत की थी तो पहली फिल्म 'जुल्म की हुकूमत' धर्मेन्द्र के साथ बनाई थी। जब साजिद निर्देशक बने तो पहली फिल्म 'किक' सलमान खान के साथ बनाई थी। इस फोटो में दोनों पहले-पहले हीरो नजर आ रहे हैं। 
 
जहां तक यमला पगला दीवाना 3 का सवाल है तो इसे नवनीत सिंह निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में कीर्ति खरबंदा और काजल अग्रवाल भी हैं। फिल्म इसी वर्ष रिलीज होने वाली है। 

Show comments

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख