Hanuman Chalisa

सलमान खान को मैं कोई टिप्स नहीं दे सकता

Updated: शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (15:44 IST)
आयुष शर्मा की पहली फिल्म ‘लवयात्री’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। आखिरकार उनका सपना पूरा हो गया है। आयुष ने वेबदुनिया संवाददाता रूना आशीष से फिल्म और सलमान से जुड़ी कई बातें की। 
 
आपके पीछे सलमान का नाम होने का आपको फायदा है। इस बात से कितना इत्तेफाक रखते हैं? 
ये मेरे लिए बहुत फख्र की बात है कि मै सलमान से जुड़ा हुआ हूं। मैं इसके लिए अपने आप को लकी भी मानता हूं। अब मैं इस बात को लिए शर्मिंदा नहीं हो सकता कि मैं लकी हूं। वैसे भी सलमान के नाम जुड़ने को ले कर कुछ फायदे हैं तो नुकसान भी हैं। सलमान का नाम जुड़ा होने की वजह से मुझे इस बात का फायदा तो होता ही है कि मैं कई नए हीरो-हीरोइन से ज़्यादा ध्यान आकर्षित करता हूं। 
 
और क्या नुक्सान या प्रेशर है आप पर? 
आप पर ये प्रेशर बन जाता है कि जब लोगों की उम्मीद आपसे बंध गई हो तो उन्हें साबित करते दिखाएं। मेरे ऊपर प्रेशर ये भी था कि मेरे साथ बड़ा नाम जुड़ा है,  सलमान ने मुझसे कहा कि लोग तुम्हारे बारे में बातें करेंगे, लेकिन वे ये नहीं समझ पाएंगे कि मैं वो नहीं कि जिसने बचपन से फिल्म सेट देखे हों या फिल्मी लोगों के साथ उठा-बैठा हो। मैं बहुत अलग माहौल में पला बढ़ा। मैंने तो बजरंगी भाईजान की शूटिंग के दौरान सेट पहली बार देखा। अब यहां से आगे का सफर तो मुझे ही करना है। मैं तुम्हें भीड़ से निकाल कर लोगों के सामने ले आया लेकिन अब तुम्हारा काम है साबित करना क्योंकि यहां कई ऐसे कलाकार आए जो बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के आए और अपने आप को जमा लिया, तो वहीं कई स्टार किड्स ऐसे भी हैं जिनको कई बार लांच किया गया लेकिन वो सफल नहीं हो सके।

आपको कब लगा कि हीरो बनना चाहिए? 
मैंने तो कभी सोचा भी नहीं था। मैं मुंबई में पढ़ाई कर रहा था। कई बार होता है कि आपको लोग प्यार से बोल देते हैं, अच्छा दिखता है हीरो क्यों नहीं बन जाता। इसको कभी सीरियसली नहीं लिया। एक बार जरूर लगा कि कोई सीरियल मिल जाए, प्राइम टाइम वाला, तो हिमाचल में बैठे मेरे मम्मी-पापा को अच्छा लगेगा कि उनका बेटा सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार प्राइम टाइम में आता है। लेकिन मैंने कोई ऑडिशन तब भी नहीं दिया। एक बार जिम में सोहेल भाई ने पंजाबी फिल्म में काम करने को कहा तो तब लगा कि अगर इनको लग रहा है कि मैं हीरो बन सकता हूं तो सच में मुझ में कुछ तो होगा।  फिर सलमान भाई ने कहा कि बहुत मेहनत करना पड़ेगी हीरो बनने के लिए तो मैंने ‘बजरंगी भाईजान’ में असिस्टेंट के तौर पर काम किया।  जब फिल्म रिलीज़ हुई तो लगा कि मेरी फिल्म रिलीज़ हो रही है। 
 
आप शादी शुदा हैं जो आम तौर पर हीरो छुपाते हैं। आपने नहीं छुपाया? 
मुझे कोई परेशानी नहीं है। वैसे भी दर्शकों को मेरे काम से मतलब है। मेरे घर में कौन हैं उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। फिर आज मैं जो हूं वो सलमान भाई और उनके परिवार से हूं तो वो बता मैं क्यों छुपाऊं?  रही बात शादी शुदा होने की तो शाहरुख भाई जब फिल्मों में आए तो वो भी शादी शुदा थे और आमिर भाई की भी शादी हो चुकी थी। बस सलमान भाई की ही शादी नहीं हुई है। 
 
उन्हें कोई टिप्स नहीं देते शादी की? 
नहीं... बिल्कुल नहीं। मेरा और सलमान भाई का साफ है, तू तेरा देख और मैं मेरा। वैसे भी मैं सलमान भाई को कभी कोई टिप्स नहीं दे सकता। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

भगवान राम बनने के लिए रणबीर कपूर ने अपनाया आध्यात्मिक रास्ता, 2 साल तक किया योग-ध्यान और शास्त्रों का लिया सहारा

'लॉक अप 2' में गौरव खन्ना के सरप्राइज विजिट पर आकांक्षा चमोला बोलीं- इससे बेहतर तो मेरा कुत्ता आ जाता...

दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के 'सीता' लुक पर उठाए सवाल, बोलीं- शास्त्रों में ऐसा वर्णन नहीं

OTT Release Today (24 July 2026): विक्रांत मैसी की 'मुसाफिर कैफे' से लेकर केके मेनन की 'आदर्श बाल विद्यालय' तक, आज रिलीज हुईं ये फिल्में और सीरिज!

'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस वेदिका पिंटो ने बताया क्यों लव स्टोरी देखना करती हैं पसंद

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख