sundarkand

रीत पश्चिमी, भावना देसी...

Written By अनहद
Updated: बुधवार, 29 अक्टूबर 2014 (20:40 IST)
WD
शिल्पा शेट्टी के मंगेतर राज कुंद्रा ने सगाई में शिल्पा को हीरे की अँगूठी पहनाई है, जिसकी कीमत 3 करोड़ बताई जाती है। इसी के साथ भारत में यह रस्म मजबूत हुई है कि सगाई में दूल्हे द्वारा दुल्हन को अँगूठी पहनाई जाना चाहिए।

फिल्मों और फिल्मी सितारों द्वारा हमें बहुत से जीवनमूल्य मिलते हैं, बहुत-सी रस्में मिलती हैं। जन्मदिन पर केक काटने का आइडिया हमें फिल्मों से मिला है। देश के तमाम बेकरी वालों को फिल्मों का अहसानमंद होना चाहिए। वेलेंटाइन डे मनाने का सुझाव भी हमारे युवाओं को फिल्मों से ही प्राप्त हुआ और परवान चढ़ा है। बीमार से खुद मिलने जाने की बजाय कार्ड भेजने का आइडिया "लगे रहो मुन्नाभाई" ने अभी हाल ही में दिया है।

हमारे यहाँ सगाई में पहले फल-फूल और मिठाइयों का लेन-देन होता था। फिर फिल्मवालों के कारण अँगूठी महत्वपूर्ण हो गई। जो हैसियत वाले हैं वे हीरे की अँगूठी देते हैं। इसकी शुरुआत अमेरिका से हुई। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद हालात ऐसे बने कि अमेरिकियों के पास बहुत पैसा हो गया। इसी समय हीरे के गहने बनाने वाली एक कंपनी ने विज्ञापन तैयार किया और कहा कि लड़का अगर लड़की को प्रपोज कर रहा है, तो उसे हीरे की अँगूठी दें। पश्चिम में यही प्रपोज करना सगाई की हैसियत रखता है। इसका एक पहलू यह है कि लड़की यदि वाकई लड़के से शादी करना चाहती होगी, तो इतना महँगा तोहफा कबूल करेगी, वरना मना कर देगी। मुमकिन है कि कई लड़कियों ने खूबसूरत महँगी अँगूठी के कारण हाँ कर दी हो।

इस विज्ञापन की पंचलाइन थी- हीरा हमेशा के लिए है। छिपा हुआ संदेश यह था कि जिस तरह कुछ रिश्ते जिंदगीभर साथ निभाते हैं, उसी तरह हीरा भी हमेशा जस का तस बना रहता है। पूरब हो या पश्चिम, टिकाऊ विवाह सभी की आकांक्षा रही है। सो, सगाई में अँगूठी देना पश्चिमी रीत होते हुए भी हमारे समाज और संस्कृति से अलग नहीं है।

कुछ जानकार कहते हैं कि पूरी दुनिया में एक जैसी संस्कृति पनप रही है और अच्छी बात यह है कि पूरी दुनिया एक जैसी हो रही है। पूरी दुनिया जीन्स पहनती है, पूरी दुनिया जन्मदिन पर केक काट रही है। पूरी दुनिया कोक पी रही है और सगाई में हीरे की अँगूठी दे रही है, तो इसमें गलत क्या है? कोई भी संस्कृति सदा कायम नहीं रहती। संस्कृतियाँ मिटती-बनती रहती हैं। यही सनातन नियम है।

लेखक के बारे में
अनहद
Show comments

Independence Day: इन देशभक्ति गीतों को सुनकर जाग उठेगा देशप्रेम का जज्बा, 'ऐ मेरे वतन के लोगों' से 'मेरे देश की धरती' तक

15 अगस्त पर देखने के लिए 8 बेहतरीन देशभक्ति फिल्में, Shershaah से लेकर Baby तक

Independence Day 2026: इन सेलेब्स ने बताया आजादी का असली मतलब, किसी के लिए भगत सिंह तो किसी की पसंद रानी लक्ष्मीबाई

Awarapan 2 Review: 19 साल बाद इमरान हाशमी बने शिवम पंडित, क्या ‘आवारापन’ का जादू लौट पाया?

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी का केस हुआ रद्द

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका