dharma sangrah
✕

अक्षय कुमार ने शाहरुख-आमिर-सलमान को पीछे छोड़ा और बनाया नया रिकॉर्ड

Updated: शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (18:31 IST)
2.0 के जरिये अक्षय कुमार ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया और पलक झपकते ही वे आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सुपस्टार्स से आगे निकल गए। 
 
हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें सारी भाषाओं का कलेक्शन आ गए हैं। यह किसी भी फिल्म का पहले दिन का दूसरा सर्वाधिक कलेक्शन है। पहले नंबर पर बाहुबली 2 है जिसने लगभग 123 करोड़ रुपये का कलेक्शन पहले दिन किया था। 


 
2.0 में रजनीकांत और बाहुबली 2 में प्रभास हैं। ये दोनों ही दक्षिण भारतीय सितारे हैं। बॉलीवुड सितारों की बात की जाए तो पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन का रिकॉर्ड अब तक आमिर खान के नाम पर था। दिवाली 2018 पर रिलीज हुई 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' ने हिंदी, तमिल और तेलुगु संस्करण मिला कर लगभग 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
 
अब आमिर को पछाड़ कर अक्षय कुमार आगे हो गए। वे सलमान और शाहरुख से भी आगे हो गए हैं। वे ऐसे बॉलीवुड हीरो बन गए हैं जिनकी फिल्म ने पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन किया है। 2.0 के जरिये उन्होंने सभी को मात दे दी। 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख