Daily Horoscope
✕

विक्रम वेधा ट्रेलर रिव्यू: काले-सफेद के बीच खड़े रितिक रोशन और सैफ अली खान

Updated: गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (17:13 IST)
विक्रम वेधा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अच्छाई और बुराई की चिर-परिचित कहानी होने के बावजूद यह ट्रेलर फिल्म देखने की उत्सुकता जगाता है। यह एक बुरे आदमी बनाम एक अच्छे आदमी की कहानी है, लेकिन 'क्या अच्छा आदमी अच्छा ही होता है?' और 'क्या बुरा आदमी बुरा ही होता है?' जैसी पंचिंग लाइनें बताती हैं कि फिल्म में अच्छाई बनाम बुराई के अलावा भी कुछ नया और अलग है। 
 
फिल्म का लुक और फील जबरदस्त है और 'मास एंटरटेनर' की भाषा पर यह फिल्म खरी उतर सकती है। ऐसी फिल्में सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक अच्छा प्रदर्शन करने का माद्दा रखती है। 
 
'अग्निपथ' के बाद रितिक रोशन ऐसा किरदार निभा रहे हैं और 'विक्रम वेधा' के ट्रेलर में जम रहे हैं। उनके फैंस कब से उनसे इस तरह के रोल की उम्मीद लगाए बैठे थे। 
 
इस तरह के रोल आपको आम दर्शकों के करीब ले जाता है और ट्रेलर में रितिक की एक्टिंग का पावर नजर आ रहा है। सैफ अली खान भी उन्हें जबरदस्त टक्कर देते नजर आ रहे हैं। चोर-पुलिस का यह खेल रोचक साबित हो सकता है। 
 
फिल्म का निर्देशन गायत्री और पुष्कर ने किया है। दक्षिण भारतीय सिनेमा में उनका बड़ा नाम है। वे उन निर्देशकों में से हैं जो मसाला फिल्मों में कुछ नया तड़का लगाते हैं। 
 
विक्रम वेधा ने दक्षिण भारत में खूब कमाई की है और अब हिंदी में इसे फिर से बनाया गया है। ट्रेलर इम्प्रेसिव लग रहा है। उम्मीद की जानी चाहिए कि फिल्म भी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख