shradh paksha
✕

Happy Birthday : सोनू सूद के बारे में 10 खास बातें...

Updated: रविवार, 30 जुलाई 2023 (11:17 IST)
1. बॉलीवुड, कॉलीवुड और टॉलीवुड में फेमस एक्टर सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 में पंजाब के मोंगा जिले में हुआ था। उन्होंने फिल्मों में रोमांटिक, कॉमेडी, विलेन कई तरह के किरदार निभाए हैं।
 
2. सोनू सूद ने नागपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की है। सोनू जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे तब ट्रेन के कंपार्टमेंट में टॉयलेट के पास छोटी सी खाली जगह में सोकर घर जाया करते थे, ताकि अपने पिता के पैसे बचा सके।
 
3. इंजीनियर बनने के बाद सोनू ने मॉडलिंग की शुरुआत की और मुंबई आ गए। जब सोनू मुंबई में मॉडलिंग में स्ट्रगल कर रहे थे तो एक ऐसे कमरे में रहते थे, जहां करवट बदलने की भी जगह नहीं होती थी।
4. सोनू सूद ने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1999 की तमिल फिल्म 'कल्लाझागर' से की थी। साउथ में फिल्में करते हुए सोनू ने अपनी पहली हिन्दी फिल्म 2002 में 'शहीद ए आजम' की थी, जिसमें वो भगत सिंह के किरदार में नजर आए थे।
 
5. सोनू सूद की हाइट अमिताभ बच्चन से 1 इंच ज्यादा है। जहां बिग बी की हाइट 6 फीट है, वहीं सोनू 6 फीट 1 इंच के हैं।
6. सोनू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया थी कि वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करते। दरअसल सोनू अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। इसलिए जब से उनकी मां का निधन हुआ है, उन्होंने तभी से अपना बर्थडे मनाना बंद कर दिया।
 
7. सोनू सूद को कार और बाइक्स का खास शौक है। उनके पास ऑडी क्यू7, मर्सिडीज बेंज और पोर्शे पैनमेरा जैसी कई महंगी कारें हैं।
8. सोनू के गैराज में बजाज की मशहूर पुरानी स्कूटर चेतक भी शामिल है। यह उनके पिता का स्कूटर है जिसे वह खासा पसंद करते हैं।
 
9. सोनू सूद की लव लाइफ भी काफी इंटरेस्टिंग हैं। फिल्म इंड्स्ट्री में आने से पहले ही सोनू को सोनाली से प्यार हो गया था। दोनों की मुलाकात नागपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान हुई थी।
 
10. सोनू की पत्नी और दोनों बच्चे लाइमलाइट से दूर रहते हैं। उनकी फैमिली पब्लिक इवेंट्स में भी कम ही नजर आती हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख