dharma sangrah
✕

क्या हीरो के रूप में 'भैयाजी सुपरहिट' सनी देओल की आखिरी फिल्म है?

Updated: शनिवार, 24 नवंबर 2018 (17:25 IST)
सनी देओल की वर्षों से अटकी फिल्में 'मोहल्ला अस्सी' और 'भैयाजी सुपरहिट' भी आखिरकार रिलीज हो गईं और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रहीं। इसी वर्ष सनी की 'यमला पगला दीवाना फिर से' भी दर्शकों को आ‍कर्षित करने में नाकाम रहीं जिसमें तीनों देओल्स साथ नजर आए थे। इस तरह से लीड हीरो के रूप में सनी की सारी फिल्में रिलीज हो गई हैं और अब उनके पास बतौर हीरो एक भी फिल्म नहीं है। 
 
सनी 62 वर्ष के हो गए हैं और अभी भी फिल्म में लीड हीरो के रूप में अभिनय कर रहे हैं। उनके समकालीन अभिनेता जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और अनिल कपूर का करियर बतौर हीरो लंबे समय पहले ही खत्म हो गया है। अब वे कैरेक्टर रोल निभा रहे हैं जबकि सनी अभी भी परदे पर अपने से उम्र में आधी हीरोइनों के साथ रोमांस कर रहे हैं। इस तरह से उन्होंने अपने करियर को काफी लंबा खींच दिया है। 


 
लेकिन जिस तरह से सनी की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं उसे देख लग रहा है कि 'भैयाजी सुपरहिट' उनकी हीरो के रूप में आखिरी फिल्म है। इस वर्ष उनकी रिलीज हुई तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस कर कुल दस करोड़ रुपये भी नहीं जुटा पाई। यह बात दर्शाती है कि सनी की फिल्म देखने में दर्शकों की अब रूचि नहीं रही है। 


 
सनी इस समय अपने बेटे करण देओल के करियर पर ध्यान दे रहे हैं। वे करण को लेकर 'पल पल दिल के पास' नामक फिल्म निर्देशित कर रहे हैं। देओल खानदान की तीसरी पीढ़ी की फिल्म संभवत: 2019 में रिलीज होगी। इसके बाद ही सनी अब कैरेक्टर रोल निभाएंगे या अपनी पिछली फिल्मों की असफलता से सबक लेते हुए कुछ अलग तरह की फिल्में करेंगे। 
 
देओल खानदान वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन करता आया है, लेकिन इस समय देओल्स की चमक फीकी पड़ गई है। धर्मेन्द्र तो अपनी इनिंग शानदार तरीके से खेल चुके हैं। सनी देओल की इनिंग भी पूरी होने को आई है। बॉबी देओल अपने पिता और भाई की तरह लंबी इनिंग नहीं खेल पाए। अब करण की बारी है कि वे अपने देओल खानदान की मनोरंजन की परंपरा का झंडा आगे ले जाएं। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख