biodatamaker

खलनायक का सीक्वल : अतीत के सहारे वर्तमान को जीतने कोशिश में सुभाष घई

Updated: सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (12:53 IST)
आदमी जब चूकने लगता है या उसे कुछ नया नहीं सूझता तब वह अपने अतीत के काम को दोहराने की कोशिश करता है। तथाकथित 'शोमैन' सुभाष घई पिछले 25 वर्षों से कोई हिट नहीं बना पाए हैं। इस दौरान उन्होंने कई असफल और खराब फिल्में बनाई हैं। 
 
सुभाष अब एक अदद हिट के लिए तरस रहे हैं और अपने पुराने काम को दोहराने जा रहे हैं। अपनी सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' का वे सीक्वल बनाने जा रहे हैं साथ ही अपनी पहली फिल्म 'कालीचरण' के रीमेक को भी वे बनाएंगे। स्क्रिप्ट पर उनका काम लगभग पूरा हो चुका है। 
 
लॉकडाउन के दौरान सुभाष काम पर लगे हुए हैं। मुंबई उनका प्रशिक्षण संस्थान है जहां पर अभिनय, निर्देशन सहित फिल्म विधा से जुड़ी चीजें सिखाई जाती हैं। 
 
आश्चर्य की बात है वर्षों बाद भी अब तक इससे कोई चमकदार सितारा या प्रतिभावान निर्देशक सामने नहीं आया है। इसके विद्यार्थियों और टीचर्स से घई रोजाना बात करते हैं। इसके अलावा वे स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे हैं। 
 
घई अब पुराने काम के जरिये वर्तमान को जीतने की कोशिश में लगे हुए हैं। उनके पास देने के लिए अब नया कुछ नहीं है। 
 
'खलनायक' एक औसत दर्जे की मूवी है। आज के दर्शक इसे सिरे से खारिज कर दे। उस दौर में घई का नाम था। जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का स्टारडम था। 'चोली के पीछे' जैसा घटिया गाना था इस कारण फिल्म को सफलता मिल गई। 
 
इस सफलता के साथ ही मान लिया गया कि यह एक महान फिल्म थी। शायद इसीलिए घई इसका सीक्वल बना रहे हैं ताकि उनका सीक्वल चर्चा पा सके। 
 
इसके साथ ही 'कालीचरण' का वे रीमेक बना रहे हैं। कालीचरण में थोड़ा दम था और एक कमर्शियल फिल्म के सारे गुण फिल्म में मौजूद हैं। लेकिन उस दौर की फिल्म को क्या वर्तमान दर्शक स्वीकार पाएंगे यह अहम सवाल है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख