Hanuman Chalisa

जन्मदिन विशेष: शाहिद कपूर ने बनाई रोमांटिक हीरो के रूप में अपनी पहचान

Updated: रविवार, 24 फ़रवरी 2019 (16:37 IST)
बॉलीवुड में शाहिद कपूर एक ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार किए जाते हैं जिन्होंने रोमांटिक छवि के जरिए दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। दिल्ली में 25 फरवरी 1981 को जन्मे शाहिद को अभिनय की कला विरासत में मिली है। उनके पिता पंकज कपूर जाने-माने अभिनेता हैं। शाहिद ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन फिल्मों से की। बतौर अभिनेता उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'इश्क-विश्क' से की। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किए गए।
 

'इश्क-विश्क' के बाद शाहिद कपूर ने 'फिदा', 'दिल मांगे मोर', 'दीवाने हुए पागल', 'वाह लाइफ हो तो ऐसी', 'शिखर', 36 'चाइना टाउन' और 'चुप-चुप के' जैसी कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन सभी फिल्में टिकट खिड़की पर असफल हो गईं। वर्ष 2006 में शाहिद कपूर को सूरज बड़जात्या की फिल्म 'विवाह' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में शाहिद ने संजीदा अभिनय निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इसके साथ ही शाहिद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए।
 
वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म 'जब वी मेट' शाहिद के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद और करीना कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से नामांकित किए गए।
 
वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म 'कमीने' शाहिद कपूर के करियर के लिए एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ शाहिद कपूर की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी सराही गई। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए शाहिद सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किए गए।

ALSO READ: श्रीदेवी की एक्टिंग में बहुत सहजता थी- लक्ष्मण उटेकर
 
वर्ष 2010 से वर्ष 2012 का करियर शाहिद के लिए बुरा साबित हुआ। इस दौरान उन्होंने 'दिल बोले हडिप्पा', 'चांस पे डांस', 'पाठशाला', 'बदमाश कंपनी', 'मिलेंगे-मिलेंगे', 'मौसम' और 'तेरी-मेरी कहानी' जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही। हालांकि 'मौसम' में उनके अभिनय को दर्शकों ने अवश्य पसंद किया।
 
वर्ष 2013 में शाहिद की 'फटा पोस्टर निकला हीरो' और 'आर. राजकुमार' फिल्में प्रदर्शित हुईं। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर. राजकुमार' को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। इस फिल्म में शाहिद ने अपने जबरदस्त एक्शन दृश्यों के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया।
 
शाहिद की वर्ष 2014 में फिल्म 'हैदर' प्रदर्शित हुई। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए। उनकी पिछले वर्ष फिल्म 'पद्मावत' प्रदर्शित हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की है। शाहिद इन दिनों फिल्म 'कबीर सिंह' में काम कर रहे हैं। यह फिल्म वर्ष 2017 में प्रदर्शित सुपरहिट तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है।

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख