dharma sangrah

एसडी बर्मन... गाना गाकर जेल से छूटे

Updated: रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (10:27 IST)
SD Burman birth anniversary: मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन के बारे में अन्‍नू कपूर ने रेडियो पर एक बहुत ही रोचक किस्सा सुनाया था, जिसमें उन्‍होंने बताया था कि एक मर्तबा वे किस तरह अपने दोस्तों के साथ लॉकअप में बंद हो गए थे और कैसे इस कैदखाने से बाहर निकले...वो भी अपनी कला के बूते पर...
 
महान संगी‍तकार एसडी बर्मन के बारे में इससे पहले सिर्फ उनके संगीत के जुनून को लेकर ही चर्चे होते रहते थे, लेकिन लॉकअप में रहने की बात पहली बार सामने आई। बिग एफएम पर 'सुहाना सफर विद अन्‍नू कपूर' में उन्होंने बताया था कि बर्मन दादा बचपन में बहुत शरारती हुआ करते थे, ठीक दूसरे शरारती बच्चों की तरह...
 
जब बर्मन दादा 14 साल के थे, तब उन्हें दोस्तों के साथ नई जगह देखने और सैर-सपाटे करने का बहुत शौक था। एक मर्तबा वे अपने कुछ दोस्तों के साथ ट्रेन में चढ़ गए। ट्रेन में खूब मस्ती की और जब वे कोमिला स्टेशन पर उतरे तो सभी दोस्तों के होश उड़ गए, क्योंकि वहां पर टिकट चेकर यात्रियों के टिकट चेक कर रहा था और एसडी बर्मन व उनके सभी दोस्त बेटिकट थे।
 
फिर क्या होना था?.. ट्रेन में बेटिकट यात्रा करने के आरोप में टीसी ने सभी को पकड़ा और स्टेशन मास्टर के सामने पेश किया। स्टेशन मास्टर भी सख्त किस्म का इंसान था। उसने इन बच्चों को सबक सिखाने के लिए स्टेशन पर बने लॉकअप में बंद करवाने का आदेश दिया।
 
सभी की मस्ती काफूर हो चुकी थी। लॉकअप में एसडी बर्मन और उनके दोस्त जमा हो चुके थे। चूंकि दिनभर की थकान बच्चों पर हावी थी, लिहाजा दूसरे तो सभी सो गए, लेकिन बर्मन दादा को नींद नहीं आई। लॉकअप में मच्छर तो थे ही साथ ही उन्हें जमकर भूख लग रही थी। यही कारण था कि नींद उनसे कोसों दूर थी...
 
14 बरस के दु:खी बर्मन दादा रात के 2 बजे भगवान को याद करते हुए एक भजन गाने लगे...स्टेशन मास्टर का घर लॉकअप के पीछे ही था और वो कब का गहरी नींद में चला गया था, लेकिन उसकी बहन जाग रही थी। जब बहन के कानों में इस भजन की आवाज पहुंची तो वो चौंक गई। 
 
बर्मन दादा अपनी सुरीली आवाज में भजन में खोए हुए थे और दूसरी तरफ स्टे‍शन मास्टर की बहन ने अपने भाई को सोते से जगाया और कहा कि देखो ये आवाज कहां से आ रही है। कोई बहुत सुर में कितना सुंदर भजन गा रहा है। स्टेशन मास्टर को भी अपने कानों पर भरोसा नहीं हुआ। 
 
फिर ये दोनों भाई-बहन स्टेशन आए और वहां लॉकअप में बंद बर्मन दादा को भजन गाते देखा। इस सुरीली आवाज ने दोनों को दीवाना बना दिया था...स्टेशन मास्टर ने रात में ही लॉकअप खुलवाया और सभी बच्चों को अपने घर ले गए। उनकी बहन ने रात में बच्चों को खाना बनाकर खिलाया और सुबह ससम्मान विदा किया। 
 
...तो देखा आपने, राहुल देव बर्मन के पिता यानी सचिन देव बर्मन को, जिन्होंने 14 साल की उम्र में अपनी प्रतिभा के बूते स्वयं को लॉकअप से आजाद करवा लिया...यकीनन भारतीय संगीत में एसडी बर्मन के गाए गीत और फिल्मों में दिया उनका संगीत कालजयी है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख