dharma sangrah
✕

सलमान खान की फिल्म 'भारत' की 10 खास बातें

Updated: मंगलवार, 4 जून 2019 (20:01 IST)
1) फिल्म 'भारत' साल 2014 में आई साउथ कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर को ऑफिशियल हिन्दी रीमेक है।

2) निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम भारत रखने के लिए कई दिनों तक विचार किया। उन्होंने अर्जुन तथा करण नाम पर भी विचार किया था।
3) इस फिल्म में सलमान के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली थीं। लेकिन बाद में प्रियंका ने यह फिल्म करने से मना कर‍ दिया। जिसके बाद भारत में प्रियंका वाले रोल के लिए कैटरीना कैफ की एंट्री हुई।

4) फिल्म भारत में 1947 से 2010 तक की कहानी को दिखाया गया है। इसमें सलमान 5 अलग-अलग अवतारों में दिखाई देंगे। जिसमें वह 18 साल के जवान लड़के से लेकर 70 साल के बूढ़े तक का रोल निभाते नजर आने वाले हैं।
5) अपने फिल्मी करियर में सलमान खान ने इस फिल्म में पहली बार बूढ़े शख्स के रोल निभाया है। सलमान के बूढ़े लुक को तैयार करने में मेकअप आर्टिस्ट को ढाई घंटे का वक्त लगता था।

6) सलमान खान और कैटरीना कैफ की यह साथ में 7वीं फिल्म है। आखिरी बार दोनों साथ में फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आए थे।
7) फिल्म में सलमान खान दिशा पाटनी के साथ भी रोमांस करते नजर आएंगे। दोनों की उम्र में लगभग 27 साल का फासला है। भारत में दिशा, सलमान खान के यंग किरदार के साथ गर्लफ्रेंड के रोल में दिखाई देंगी।

8) फिल्म में सलमान खान 'मौत का कुआं' में बाइकर के रूप में भी नजर आएंगे। इसके लिए सलमान ने असली स्टंटमैन से ट्रेनिंग भी ली, ताकि वह अपने इस सीक्वेंस को अच्छे से निभा सके।
9) फिल्म के कई हिस्सों को लुधियाना, माल्टा, दिल्ली और अबू धाबी के खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है। फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में ही की गई है।

10) फिल्म भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर और सलमान खान इस फिल्म से पहले सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख