Hanuman Chalisa

बेदम रहा सलमान का शो दस का दम

Updated: बुधवार, 6 जून 2018 (12:51 IST)
दस साल बाद सलमान खान के शो 'दस का दम' की वापसी हुई और शुरुआती दो एपिसोड्स बेदम नजर आए। लगभग डेढ़ घंटे के प्रत्येक एपिसोड में सिर्फ सलमान की स्टार वाली छवि को भुनाने की कोशिश की गई और इससे बचे हुए समय में गेम खेला गया। 
 
हर प्रश्न के शुरू और आखिर में लंबी-चौड़ी बातें की गईं ताकि सुपरस्टार सलमान पर ज्यादा फोकस रहे। उनके फैंस खुश रहे। लिहाजा जो गेम देखने के लिए बैठे थे उनके लिए वक्त काटना मुश्किल हो गया। 
 
हर प्रतियोगी के जीवन से जुड़ी झलकियां दिखाई गई जैसा कि 'कौन बनेगा करोड़पति' में दिखाया जाता है। इसके बाद सलमान खान प्रतियोगियों से बात करते नजर आएं। प्रश्न को लेकर उन्होंने टिप्पणियां की, लेकिन ये सारी बातें सतही रहीं, क्योंकि अमिताभ बच्चन जैसी गहराई सलमान में कहां? 
 
शो के निर्माता का फोकस इस बात पर ज्यादा रहा कि ज्यादा से ज्यादा कैमरा सलमान पर रहे ताकि उनके फैंस को घर बैठे सलमान के दर्शन हो। वैसे भी गेम की जो रूपरेखा है वो दमदार नहीं है। 
 
जो प्रश्न इस शो में पूछे जाते हैं उनका सही जवाब क्या है वो कोई नहीं बता सकता। चैनल वालों का अपना सर्वे है और उसके आधार पर जवाब तय किए गए हैं। जितनी बार सर्वे करेंगे उतनी बार अलग-अलग जवाब मिलेंगे, लिहाजा इस शो से 'कौन बनेगा करोड़पति' जैसे शो की बुद्धिमत्ता की अपेक्षा करना फिजूल है। 
 
शायद यह बात निर्माता भी जानते हैं इसलिए वे कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने के लिए सलमान के स्टारडम का सहारा ले रहे हैं। जो सलमान के फैन हैं उन्हें शो अच्छा लग सकता है, लेकिन जो 'गेम' पसंद करते हैं उन्हें यह शो बांध कर नहीं रख पाया है। 

Show comments

Pushpa 2 में साड़ी पहनकर क्यों नाचे अल्लू अर्जुन? खुद खोला राज, कहा- 'पर्दे पर औरत बनना मेरा सबसे बड़ा अल्फा अवतार'

I'm Game मूवी प्रिव्यू: बॉक्स ऑफिस पर जुआरी बने दुलकर सलमान का नया दांव, 5 भाषाओं में रिलीज होगी एक्शन थ्रिलर

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

'शोमैन' से भिड़ गए थे नशे में धुत सलमान खान! सुभाष घई ने सालों बाद खोला गाली-गलौज और हाथापाई का राज

5 महीने में ही टूटी बादशाह की दूसरी शादी! ईशा रिखी से तलाक का ऐलान, क्या अब 'बिग बॉस 20' में होगी एंट्री?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख