ramcharitmanas
✕

सैयारा बनी बॉक्स ऑफिस की नई सनसनी: 400 करोड़ पहुंच में, एक्शन फिल्मों को पछाड़ बिना प्रमोशन छा गई सिनेमाघरों में

Updated: बुधवार, 23 जुलाई 2025 (18:24 IST)
लगभग 60 करोड़ में बनी फिल्म 'सैयारा' ने जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है, वह बॉलीवुड में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी आश्चर्यजनक कहानियों में से एक बन गई है। मेट्रो शहरों से लेकर कस्बों तक, हर जगह दर्शकों से इसे भरपूर प्यार मिल रहा है। यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा भी शायद इस रिकॉर्ड-तोड़ सफलता की उम्मीद नहीं कर रहे थे।
 
फिल्म ने 5 दिन में 133 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। चौथे और पांचवें दिन का कलेक्शन पहले दिन से भी ज्यादा रहा, जो आज के दौर में बेहद दुर्लभ है, क्योंकि अधिकांश फिल्में वीकेंड के बाद दम तोड़ देती हैं।
 
प्रेम कहानी की वापसी और हिंसा से राहत
सैयारा की सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा में एक्शन और हिंसा का बोलबाला रहा है। सिनेमाघर का परदा खून से लाल हो गया है। प्रेम कहानियां लगभग गायब हो गई थीं। सैयारा ने इस ट्रेंड को चुनौती दी है और यह दिखा दिया कि दर्शकों को अब भी इमोशनल कहानियों से लगाव है।
 
युवाओं की नब्ज पर सटीक वार
फिल्म का सबसे बड़ा दर्शक वर्ग 15 से 25 वर्ष के बीच का युवा वर्ग रहा, जिसने फिल्म को हाथों-हाथ लिया। निर्माता अक्सर इस आयु वर्ग को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही वर्ग सबसे अधिक टिकट खरीदता है। सैयारा उनके दिल को छूने में सफल रही है।
 
प्रचार की जगह दमदार कंटेंट
नवोदित कलाकारों से सजी इस फिल्म का प्रचार-प्रसार लगभग ना के बराबर रहा। न कोई टीवी शो, न मीडिया इंटरव्यू, न ही प्रमोशनल टूर, बावजूद इसके फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाया। जब ज्यादातर प्रोड्यूसर्स फिल्म के प्रचार पर ही करोड़ों फूंक देते हैं, सैयारा यह सिखाती है कि कम लेकिन स्मार्ट प्रचार ज्यादा असरदार होता है।
 
सोशल मीडिया पर भी बज रहा है 'सैयारा'
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा है। #Saiyaara ब्लॉकबस्टर, #ReturnOfLoveStory और #NoHypeAllHeart जैसे हैशटैग्स ट्रेंड कर रहे हैं। रील्स में फिल्म के गाने और इमोशनल डायलॉग्स वायरल हो चुके हैं, जिससे स्पष्ट है कि दर्शकों ने फिल्म को अपने दिल से जोड़ लिया है।

ALSO READ: करोड़ों की मालकिन श्वेता तिवारी की जवानी का राज? बेटी पलक से चल रही है खूबसूरती की टक्कर
 
क्या 500 करोड़ की तरफ बढ़ रही है फिल्म?
फिल्म की रफ्तार को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा फिल्म जल्द पार कर सकती है। अगर यही ट्रेंड बरकरार रहा तो सैयारा 400 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है, वो भी बिना किसी बड़े स्टारकास्ट और भारी-भरकम प्रचार के।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर (Samay Tamrakar) एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।.... और पढ़ें

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख