suvichar
✕

साबित होने के पहले ही रिया चक्रवर्ती को बना दिया विलेन?

Published: गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (22:17 IST)
Rhea Chakraborty, Sushant Singh Rajput Case, CBI : मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने जांच की, बिहार पुलिस ने जांच की और अब सीबीआई (CBI) टीम जांच कर रही है। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) 14 जून को अपने घर मृत पाए गए थे और पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या हुई थी। 
 
तमाम बिंदुओं पर गौर फरमाया जा रहा है। कई लोगों से पूछताछ हुई जिसमें सुशांत का स्टॉफ, दोस्त, ताला तोड़ने वाला, बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक से लेकर तो गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार शामिल है। फिलहाल अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है, लेकिन जिस तरह से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को विलेन बना दिया गया है वो हैरान कर देने वाला है। 


 
सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को इसका जिम्मेदार माना जा रहा था लेकिन जब सुशांत के परिवार ने रिया की तरफ इशारा किया तो सभी रिया पर पिल पड़े। खासतौर पर टीवी मीडिया इस तरह से खबर प्रस्तुत कर रहा है मानो रिया के इशारे पर ही सब कुछ हुआ हो। उन्होंने ही सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया हो या फिर सुशांत का मर्डर प्लान किया हो। 
 
रिया को घेरने और बदनाम करने की हर कोशिश की जा रही है। यह नहीं सोचा जा रहा है कि इससे रिया, उनके परिवार और नजदीकी लोगों पर क्या बीत रही होगी। सुशांत के फैंस की भावनाओं को भुनाने में मीडिया सीमा पार कर गया है। 


 
क्या सुशांत से ब्रेक-अप करने के लिए रिया को दोषी माना जा सकता है। रोजाना कई ब्रेक अप होते हैं तो क्या सभी आत्महत्या कर लें? रोजाना कई नंबर ब्लॉक किए जाते हैं तो इसके लिए जीवन खत्म करना कहां तक तर्कसंगत है? 
 
हो सकता है कि रिया अपराधी साबित हो। रिया का ही सब किया धरा हो, लेकिन बिना सबूतों के यह बात कैसे कही जा सकती है। इसके लिए सीबीआई है। वही जांच कर बताएगी कि सुशांत की मौत कैसे हुई है? कौन लोग इसके पीछे हैं? इसके बाद ही रिया को विलेन के रूप में पेश किया जा सकता है, लेकिन इसके पहले इस तरह की बातें करना सही नहीं है। 

Show comments

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित?

अब किसी प्रदर्शन में नहीं लूंगा हिस्सा, 'भारत छोड़ो नोटिस' मामले पर इमरान खान ने हाईकोर्ट में मांगी माफी

दीया मिर्जा के 'इको-फ्रेंडली दिवाली' वीडियो को BJP के विरोध के बाद BMC ने हटाया, एक्ट्रेस बोलीं- यह जनस्वास्थ्य का मामला

‘हनुमान अंश’ की करोड़ों की कमाई के बाद छिड़ी जंग, फिल्म के अधिकारों पर आमने-सामने आए मेकर्स

‘रामायण’ में रवि दुबे बने लक्ष्मण, नए पोस्टर में दिखा दमदार योद्धा का अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख