Hanuman Chalisa
✕

राज-शिल्पा लवस्टोरी: महंगे गिफ्ट्स से जीता शिल्पा का दिल, 5 कैरेट रिंग के साथ किया था प्रपोज

Updated: मंगलवार, 20 जुलाई 2021 (19:28 IST)
शिल्पा शेट्टी ने अपना परफ्यूम ब्रांड लांच तो कर दिया था, लेकिन व्यवसाय की समझ नहीं थी। इसके प्रमोशन के सिलसिले में उनकी मुलाकात व्यवसायी राज कुंद्रा के साथ शिल्पा के एक दोस्त ने करवाई। थी तो यह बिजनेस मीटिंग जिसमें बिजनेस डील को लेकर डिस्कशन हुआ, लेकिन दोनों की तुरंत दोस्ती हो गई। 
 
एक इंटरव्यू में इस मुलाकात का जिक्र करते हुए शिल्पा ने कहा था कि वे राज की मुस्कान और चार्म से अपने आपको बचा नहीं पाईं और प्रभावित हो गईं। शुरुआत दोस्ती से हुई, लेकिन धीरे-धीरे नजदीकियों के चर्चे सुनाई देने लगे। 
 
हालांकि राज ने तुरंत इस तरह की बातों का खंडन करते हुए यह कहा कि शिल्पा और वे अच्छे दोस्त हैं। बिजनेस के सिलसिले में मिलते रहते हैं। उस समय वे शादीशुदा भी थे। पत्नी कविता और एक बेटी भी उनके साथ थी। 


 
धीरे-धीरे शिल्पा और राज ने एक-दूसरे के दिल में जगह बना ली। शिल्पा को राज कुंद्रा महंगी गिफ्ट देते थे और उन्होंने शिल्पा का दिल जीत लिया। 
 
इधर जब राज ने 5 कैरेट की रिंग के साथ शिल्पा को प्रपोज किया तो शिल्पा इस शर्त पर ही शादी के लिए तैयार हुईं कि उन्हें अपनी पहली पत्नी से तलाक लेना होगा। शिल्पा से नजदीकियों के कारण राज के वैवाहिक जीवन में भूचाल आ गया। कविता ने शिल्पा को 'होम ब्रेकर' कहा तो शिल्पा का कहना है कि जब राज की लाइफ में उनकी एंट्री हुई तब कविता से अलग होने का फैसला राज ले चुके थे। 
 
राज ने अपनी पहली पत्नी पर उसके जीजा से संबंध होने का आरोप लगाया और यही वजह तलाक लेने की बताई। बहरहाल राज और कविता का 2006 में तलाक हुआ। 2009 में शिल्पा के साथ राज ने शादी कर ली। तब से शिल्पा और राज एक ऐसे कपल के रूप में नजर आएं जो एक-दूजे के प्रेम में डूबे हुए हैं। 
 
अब जिस तरह से राज फंसे हुए हैं, शिल्पा का क्या कदम होगा यह जानना दिलचस्प रहेगा। 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख