dharma sangrah

मां के कहने पर रवि ने बनाई 'मॉम'

Updated: शनिवार, 8 जुलाई 2017 (13:45 IST)
फिल्मी दुनिया में हाल ही में एक ऐसे निर्देशक ने कदम रख रहा है जिसने सलमान खान को हवा में उड़ाया है और मोहित चौहान जैसे उम्दा सिंगर को अपने कहने पर पानी में डुबो दिया है। हम बात कर रहे हैं रवि उदयावर की, जिन्होंने फिल्म 'मॉम' के साथ अपनी पारी शुरू की है। 
 
रवि कहते हैं 'सलमान के साथ मैंने एक सॉफ्ट ड्रिंक का विज्ञापन किया था, जिसमें एक ट्रक से वे सॉफ्ट ड्रिंक उठाते हैं। उनके साथ शूट करने में बड़ा मजा आया। हमने इसे स्टूडियो में क्रोमा में फिल्माया था।'  
 
रवि बताते हैं 'मोहित चौहान के बैंड सिल्क रूट के लिए मैं शूट कर रहा था और ये पहली बार था जब ना सिर्फ हमारे देश में बल्कि पूरे एशिया में कोई पानी के अंदर जा कर शूट कर रहा हो। इसके लिए मुझे कैमरा भी सबसे कम काम में आने वाला दिया गया ताकि अगर पानी जाने पर वो खराब भी हो जाए तो ज्यादा नुकसान न हो। मैंने कैमरे को एक मोटे से स्टील के डब्बे में डाला औऱ कलाकारों को पानी के अंदर भेज कर गाने के लिए बोल दिया। तब ऐसी तकनीक भी नहीं थी कि वे पानी के अंदर मेरी आवाज सुन सके। वे अपने हिसाब से ही गाना गा कर आ गए, लेकिन उसके लिए मुझे बेस्ट म्यूज़िक एलबम निर्देशक का पुरस्कार भी मिला।' 

ALSO READ: मॉम : फिल्म समीक्षा
 
रवि पेशे से भले ही म्यूज़िक वीडियो निर्देशक और एड फिल्म मेकर रहे हों, लेकिन जब अपनी पहली फिल्म में लोगों के लुक निर्धारित करने का समय आया तो उनके अंदर का जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से पेंटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाला आर्टिंस्ट बाहर निकल आया। 
 
रवि थोड़ी सी झेंप और थोड़ी सी खुशी के साथ बताते हैं 'मैंने सोचा कि नवाज़ के लुक के लिए कुछ नया करते हैं तो उन्हें अपने हाथों से स्केच बना कर दिया जिसमें दिखाया कि उनकी हेयर स्टाइल कैसी हो। कैसे वो शख्स अपने आप को ऐसे तैयार करके रखता है कि देख कर कोई भी कह दे जवानी छूटी नहीं दिल से। हमने उसे भोलेनाथ का भक्त भी बताया है जो हरदम कोई ना कोई गाना गाते रहता है।' 
 
श्रीदेवी के बारे में रवि का कहना है 'मैंने उन्हें कहानी सुनाई और उन्होंने तुरंत हां कर दिया, लेकिन उनके साथ मिल कर मैंने एआर रहमान को अपनी फिल्म में बैकग्राउंड म्युजिक के लिए मनाने की साज़िश की। श्री मैम, बोनी जी और मैं जब उनसे मिलने पहुंचे तो वो पहचान गए कि मैंने उनका 10 साल पहले एक एड भी शूट किया था। 
 
7 जुलाई को प्रदर्शित रवि की पहली फिल्म 'मॉम' प्रदर्शित हुई है। उन्हें इस कहानी पर फिल्म बनाने के लिए उनकी मां ने कहा था। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें
Show comments

'इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, अब तक का सबसे डरावना चैप्टर लेकर लौट रही हॉरर फ्रैंचाइजी

राजकुमार संतोषी ने की 'बंटवारा 1947' में सनी देओल के किरदार की सुपरहीरोज़ से तुलना, कही यह बात

सोहा-सबा अली खान को स्कूल में मिली थी भाई सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी की खबर, बताया चौंकाने वाला किस्सा

तलाक के खुलासे को 'पब्लिसिटी स्टंट' कहने वालों पर भड़कीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- कोई अपनी टूटी शादी का तमाशा नहीं बनाता

'आवारापन 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 4 मिनट के सीन्स हटे, फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख