suvichar

श्रीदेवी की 'मॉम' का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

Updated: शनिवार, 8 जुलाई 2017 (13:14 IST)
श्रीदेवी अभिनीत फिल्म 'मॉम' 7 जुलाई को प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में नामी सितारा नहीं है, लेकिन श्रीदेवी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना जैसे बेहतरीन कलाकार जरूर हैं। इस फिल्म का 'हीरो' इसका कंटेंट है। ऐसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग नहीं लेती, लेकिन माउथ पब्लिसिटी और अच्छी समीक्षाओं के बलबूते पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती है। 
 
'मॉम' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कमजोर रही। पहले दिन लगभग 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया, जो अपेक्षा से बहुत कम है। उम्मीद थी कि पहले दिन शाम और रात के शो में भीड़ बढ़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 
 
अच्‍छी बात यह है कि फिल्म समीक्षकों ने इसे सराहा है और दर्शकों की प्रतिक्रिया भी फिल्म को लेकर सकारात्मक है, लिहाजा फिल्म अच्छा व्यवसाय कर सकती है। शनिवार और रविवार के दिन फिल्म के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हिंदी मीडियम जैसी फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ी थी और ऐसा ही 'मॉम' के साथ भी हो सकता है। 
 
फिल्म की लागत ज्यादा है। 41 करोड़ में यह फिल्म तैयार हुई है, लिहाजा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शनिवार और रविवार को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख