biodatamaker

खलनायक 2 बनेगी टाइगर श्रॉफ के साथ, दिखाएंगे खलनायकी!

Updated: शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (17:35 IST)
खलनायक 2 की चर्चा लंबे समय से हो रही है और इस बारे में ताजा जानकारी ये है कि लॉकडाउन के दौरान इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काफी काम हो गया है। निर्माता-निर्देशक सुभाष घई और 'खलनायक' के हीरो संजय दत्त चाहते हैं कि इस फिल्म का दूसरा भाग बनाया जाए। संजय दत्त भी कहानी पर काम कर रहे हैं और उन्होंने कई सुझाव दिए हैं। दूसरी ओर सुभाष घई भी कहानी पर काम कर रहे हैं। मजेदार बात यह है कि दोनों कहानियां थोड़ी अलग है, लेकिन घई और संजय एक बात पर सहमत हैं कि खलनायक 2 को टाइगर श्रॉफ के साथ बनाया जाना चाहिए। 


 
टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ को फिल्म इंडस्ट्री में बतौर हीरो पहला मौका सुभाष घई ने फिल्म 'हीरो' के जरिये दिया था। जैकी इस बात के लिए इतने अहसानमंद हैं कि उन्होंने बाद में घई को कभी नहीं पूछा कि फिल्म में उनका रोल क्या है। जो भी मिला उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। इसलिए यह बात भी तय है कि टाइगर भी घई की फिल्म को करने के लिए राजी हो जाएंगे। 


 
बताया जा रहा है कि फिल्म में टाइगर खलनायकी दिखाएंगे। संजय दत्त का भी महत्वपूर्ण रोल होगा और माधुरी दीक्षित भी फिल्म में नजर आ सकती है। घई इस फिल्म को आज के दौर के अनुरूप बनाएंगे क्योंकि उनके द्वारा निर्देशित पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थीं। फिल्म की जल्दी ही घोषणा हो सकती है। 
 
सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त को लेकर 1993 में खलनायक बनाई थी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर यह सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्मों में उस वर्ष दूसरे नंबर पर रही थी। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध गाने हिट रहे थे और 'चोली के पीछे क्या है' गाने को लेकर विवाद भी हुआ था कि यह अश्लील है। खलनायक के गानों के एक करोड़ से ज्यादा कैसेट्स बिके थे। 

Show comments

विदेशी फैन की टी-शर्ट पर 'इक ओंकार' के साथ लिखा था दिलजीत दोसांझ का नाम, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर कही यह बात

'नायक' की रिलीज को 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया खास वीडियो

'जवान' के 3 साल: जब एटली और शाहरुख खान ने तोड़ीं भाषाई सीमाएं और रचा सिनेमाई इतिहास

फिल्मों से परे हैं जूनियर एनटीआर की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक नजर

वरुण धवन मां के साथ देखने पहुंचे 'हनुमान अंश', बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक दिव्य अनुभव है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख