suvichar

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत, मधुमक्खी निगलने से आया हार्ट अटैक

Published: शनिवार, 14 जून 2025 (06:36 IST)
12 जून को इंग्लैंड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। मशहूर बिजनेसमैन और फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह खेल के दौरान गलती से एक मधुमक्खी निगल बैठे, जिससे उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) आया और उनकी जान चली गई।
 
इस हैरान कर देने वाली खबर की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और कंसल्टेंट सुहैल सेठ ने समाचार एजेंसी ANI से की। संजय कपूर लंबे समय तक कॉर्पोरेट और सोशल सर्कल्स में चर्चित चेहरा रहे हैं। लेकिन उनकी पहचान अभिनेत्री करिश्मा कपूर के विवादित वैवाहिक जीवन के कारण भी हमेशा चर्चा में रही।
 
शादी से तलाक तक... करिश्मा कपूर ने खोले थे कई राज
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी बॉलीवुड की हाई प्रोफाइल शादियों में गिनी जाती थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे।
 
करिश्मा के मुताबिक, जब उनका बेटा बीमार था, तब वे संजय के साथ यूके ट्रिप पर नहीं जा सकीं, जिससे नाराज होकर संजय अकेले चले गए। जब करिश्मा बाद में यूके पहुंचीं, तो संजय रात-रात भर गायब रहते और बेटे की सेहत से कोई मतलब नहीं रखते थे।

 
हनीमून पर हुई शर्मनाक बातचीत
हनीमून के दौरान ही करिश्मा ने सुना कि संजय अपने भाई से बात कर रहे थे कि करिश्मा शादी में कितने पैसे लेकर आई हैं। इस बातचीत ने करिश्मा को झकझोर दिया। 
 
एक बार गर्भवती करिश्मा से संजय ने अपनी मां की दी हुई ड्रेस पहनने को कहा, लेकिन ड्रेस फिट नहीं आई। इस पर संजय ने अपनी मां से करिश्मा को थप्पड़ मारने के लिए कहा।
 
इतना ही नहीं, करिश्मा ने खुलासा किया कि संजय उन्हें अक्सर मारते-पीटते थे और वह मेकअप से चोट के निशान छिपाती थीं।
 
"मैं सिर्फ एक ट्रॉफी थी" – करिश्मा कपूर
करिश्मा का कहना था कि इस शादी में उनकी कोई अहमियत नहीं थी।वे केवल संजय के लिए सोशल स्टेटस की ट्रॉफी थीं।
 
उन्होंने यह भी बताया कि शादी से पहले संजय ने उनकी मां बबीता के साथ बदतमीजी की थी, जिसके चलते वह शादी से पीछे हट गई थीं, लेकिन बाद में मना ली गईं।
 
करिश्मा ने आखिरकार इस रिश्ते से आज़ादी पाने के लिए तलाक ले लिया और अपने बच्चों के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत की।
 
संजय कपूर की मौत के बाद फिर उठे पुराने जख्म
संजय कपूर की असमय मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर के पुराने इंटरव्यूज और बयान फिर से वायरल हो गए हैं। कई यूज़र्स ने इस मौके पर घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न पर फिर बहस छेड़ दी है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

TVF की सुपरहिट 'फैमिली किराना स्टोर' की सीजन 2 के साथ वापसी, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA का बयान, कृति सेनन वाले विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

'दायरा' का नया पोस्टर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य लुक ने मचाया तहलका, प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की 'महाकाली' की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन को पसंद है जगजीत सिंह की ये गजल, KBC 18 में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख