Hanuman Chalisa
✕

लॉकडाउन में चल रही है रितिक रोशन की कृष 4 की तैयारियां!

Updated: शुक्रवार, 22 मई 2020 (11:25 IST)
भले ही कोरोना वायरस के चलते फिल्म की शूटिंग बंद हो गई हो, लेकिन कुछ लोग इस समय का सदुपयोग करते हुए स्क्रिप्ट, प्लानिंग और फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। इनमें से एक है रोशन फैमिली। 
 
राकेश रोशन और रितिक रोशन लॉकडाउन के दौरान कृष 4 की तैयारियों में लगे हुए हैं। उनके साथ लेखकों की टीम है जो फिल्म की कहानी पर काम कर रही है। 
 
राकेश रोशन बहुत पहले कृष 4 बनाने की घोषणा कर चुके हैं। उनकी तबियत खराब होने के कारण यह प्रोजेक्ट कुछ दिनों के लिए टल गया था, लेकिन अब राकेश बिलकुल स्वस्थ हैं और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार फिल्म को आधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा। इस बार फिल्म का स्तर और बजट बहुत ज्यादा रहेगा। 


 
फिल्म के स्टंट्स और स्पेशल इफेक्ट्‍स प्रमुख आकर्षण रहेंगे। राकेश इसे आधुनिक तरीके से बनाना चाहते हैं क्योंकि हॉलीवुड फिल्मों की भारत में सफलता के बाद, खासतौर पर एवेंजर्स सीरिज की कामयाबी के बाद, भारतीय दर्शकों की अपेक्षाएं बहुत बढ़ गई हैं। 
 
राकेश इस काम के लिए विदेशियों तकनीशियनों की मदद ले रहे हैं ताकि फिल्म विश्व स्तरीय लगे। वे विदेशी तकनिशियनों और स्टंट्स कॉर्डिनेटर्स से संपर्क में हैं। 
 
यह बात तय नहीं है कि फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन करेंगे या नहीं। वे सुपरविज़न करेंगे और निर्देशन की बागडोर किसी और को सौंप सकते हैं। 


 
जादू लौटेगा! 
जादू बच्चों में बहुत लोकप्रिय रहा था। खबर है कि इस बार जादू की कृष सीरिज में वापसी कराई जाएगी। साथ ही कहानी में कई नए किरदारों को जगह मिलेगी। 
 
कब रिलीज होगी कृष 4? 
कोई मिल गया 2003 में रिलीज हुई थी। इसकी कामयाबी के बाद सीक्वल के रूप में कृष 2006 में बनाई गई। सात साल बाद फिल्म का अगला भाग कृष 3 नाम से बनाया गया। अब लंबा गैप हो गया है। फिलहाल कृष 4 की तैयारियां चल रही है। 2021 या 2022 में ही कृष 4 देखने को मिलेगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख