Narak Chaturdashi
✕

प्रभास की साहो की बॉक्स ऑफिस पर कैसी रहेगी ओपनिंग?

Updated: गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (10:49 IST)
30 अगस्त को फिल्म साहो का प्रदर्शन होने जा रहा है और यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इसका बजट लगभग 350 करोड़ रुपये है। इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय यह फिल्म कर सके। 
 
फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं जो 'बाहुबली' के बाद एक चिर-परिचित चेहरा बन चुके हैं। उनकी फिल्म बाहुबली ने हिंदी बेल्ट में भी शानदार सफलता अर्जित कर ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार्स भी अब तक नहीं तोड़ पाए। 


 
प्रभास के लिए 'साहो' की अखिल भारतीय सफलता महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बाद ही यह साबित हो पाएगा कि बाहुबली की सफलता हिंदी भाषी क्षेत्रों में महज इत्तेफाक नहीं थी। 
 
यदि साहो हिंदी बेल्ट में भी शानदार कामयाबी हासिल करती है तो संभव है कि प्रभास बॉलीवुड में भी व्यस्त हो जाएं। इसके पहले कमल हासन और रजनीकांत जैसे दक्षिण भारतीय सुपरस्टार्स ने भी हिंदी फिल्मों में कदम जमाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें उत्तर भारत में वैसी सफलता नहीं मिल पाई। 

 
इस बात में कोई शक नहीं है कि दक्षिण भारत में साहो बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करेगी। सवाल इसके हिंदी वर्जन का है। फिल्म का ट्रेलर यह बात दर्शाने में सफल रहा कि साहो बहुत महंगी फिल्म है, लेकिन दर्शकों में बहुत ज्यादा हलचल ट्रेलर ने नहीं मचाई।

ALSO READ: फिल्म साहो के बारे में 12 खास बातें

फिल्म के गाने भी रिलीज हुए, लेकिन अब तक सुपरहिट नहीं हुए। फिर भी माना जा सकता है कि यह फिल्म एक अच्छी शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर लेने में सफल रहेगी। 

 
फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी हो रही है और इसके आधार पर कहा जा सकता है कि पहले दिन का हिंदी वर्जन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20 करोड़ के ऊपर रहेगा। यदि फिल्म की रिपोर्ट अच्छी आती है और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी दर्शक मिलते हैं तो यह आंकड़ा 25 करोड़ के पार भी निकल सकता है। 
 
कुछ सिनेमाघरों ने टिकट दर भी बढ़ा दी है जिससे कलेक्शन थोड़े बढ़ कर ही आएंगे। कुछ उत्साही लोगों का मानना है कि सारे वर्जन मिलाकर 'साहो' पहले दिन 50 करोड़ के आंकड़े को भी छू सकती है। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख