dharma sangrah

कोरोना वायरस के कारण घर पर हो रहे हैं बोर, तो देखिए ये 4 वेबसीरिज़

Updated: शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (08:51 IST)
कोरोना वायरस के कारण घर पर रहने की सलाह दी जा रही है ताकि यह ज्यादा न फैले। कुछ लोग घर से काम कर रहे हैं और कुछ लोग घर पर बैठ कर बोर हो रहे हैं। ऐसे समय वेबसीरिज़ देख समय अच्छे से कट सकता है। पेश है ऐसी 4 वेबसीरिज़ जो न केवल नई हैं बल्कि आपको पसंद भी आएगी। 
 
1) स्पेशल ऑप्स 
हॉट स्टार पर उपलब्ध इस वेबसीरिज़ को नीरज पांडे ने बनाया है। बेबी, स्पेशल 26 और एमएस धोनी द अनटोल्ड जैसी फिल्म बना चुके नीरज कितने काबिल निर्देशक हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। यह एक थ्रिलर है जिसमें नीरज का कसा हुआ निर्देशन है। यह RAW के लिए काम करने वाले हिम्मत सिंह की कहानी है जिसके पांच एजेंट्स अलग-अलग देशों में हैं और उन्हें आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को पकड़ना है। जो नीरज की फिल्मों के शौकीन रहे हैं उन्हें यह सीरिज पसंद आएगी। 
 
2) असुर 
अरशद वारसी भी अब डिजीटल प्लेटफॉर्म पर 'असुर' के जरिये आ गए हैं। वूट पर उपलब्ध यह सीरिज क्राइम और थ्रिल का कॉकटेल है। पुरानी धार्मिक किताबों के आख्यान और किस्सों को वर्तमान से जोड़ कर यह बनाई गई है। 8 एपिसोड में उपलब्ध यह सीरिज़ काफी पसंद की जा रही है। 
 
3) गिल्टी 
यह सीरिज़ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। कबीर सिंह और गुड न्यूज़ में नजर आईं किआरा आडवाणी ने इसमें लीड रोल निभाया है। सस्पेंस और थ्रिलर पसंद करने वालों को 'गिल्टी' पसंद आ रही है। यह गीतकार नानकी की कहानी है जिसके बॉयफ्रेंड पर बलात्कार का आरोप लगा है। नानकी मामले की पड़ताल करती है। 
 
4) मेंटलहुड 
ज़ी 5 और अल्ट बालाजी पर स्ट्रीमिंग हो रही मेंटलहुड में करिश्मा कपूर हैं। साथ में संजय सूरी, संध्या मृदुल, शिल्पा शुक्ला और श्रुति सेठ जैसे कलाकार भी हैं। इसमें अलग-अलग मम्मियों को दिखाया गया है जो अपने बच्चों की परवरिश अलग-अलग तरह से करती हैं। 

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख