dharma sangrah
✕

बागी 2 हिट होने के 5 कारण

Updated: सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (19:13 IST)
बॉक्स ऑफिस पर बागी 2 ने कमाल की सफलता हासिल की है। पहले वीकेंड पर ही लगभग 73 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म ने सभी को चौंका दिया। टाइगर श्रॉफ का कद इस फिल्म की सफलता के बाद बेहद बढ़ गया है और सभी लोग उनका गुणगान कर रहे हैं। आखिर फिल्म की सफलता के क्या कारण हैं? 
 
1) ट्रेलर का कमाल 
बागी 2 ने आधी बाजी तो तब ही जीत ली थी जब फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर देख कर ही लोग रोमांचित हो गए थे और फैसला कर लिया था कि यह फिल्म तो देखना ही है और वो भी थिएटर में। ट्रेलर का असर इतना गहरा था कि यह फिल्म के रिलीज होने तक बरकरार रहा और जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शक टूट पड़े।  


 
2) जोरदार एक्शन
लंबे समय बाद एक्शन मूवी रिलीज हुई। टाइगर जिंदा है में सलमान का एक्शन था, लेकिन बागी 2 का एक्शन इससे बहुत अलग है। बागी 2 के एक्शन को जस्टिफाई करने के लिए पहले अच्छी कहानी गढ़ी गई और एक्शन के लिए इस तरह जगह बनाई गई कि यह ठूंसा हुआ नहीं लगे। एक्शन में नवीनता देखने को मिली। हर एक्शन सीन में नई और अनोखी बात देखने को मिली। 


 
3) टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ की फिल्म में दमदार मौजूदगी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मासूम चेहरा और फौलादी शरीर के कॉम्बिनेशन ने गजब ढा दिया। टाइगर ने बागी 2 के एक्शन के लिए कठोर परिश्रम किया और परिणाम सामने आया। वे दर्जनों गुंडों की फिल्म में पिटाई करते हैं और इस अविश्वसनीय बात को उन्होंने विश्वसनीय बना दिया। 
 
4) कमजोरियों पर काबू 
फिल्म की स्क्रिप्ट में कई कमियां थीं। जब रहस्य खुलता है तो दर्शकों को खास मजा नहीं आता। इंटरवल के बाद फिल्म फिसलती नजर आती है, लेकिन इसके बावजूद दर्शक फिल्म से बंधे नजर आते हैं। निर्देशक ने अपनी स्क्रिप्ट की कमियों को बखूबी छिपाते हुए फिल्म को मनोरंजक बनाया है। जब कमजोरियां दिखने लगती है तब तक अस्सी प्रतिशत फिल्म खत्म हो चुकी होती है इसलिए यह ज्यादा अखरता नहीं है। 


 
5) सपोर्टिंग कास्ट 
फिल्म में मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा, प्रतीक जैसे दमदार कलाकार हैं जो अपनी उपस्थिति और अभिनय से फिल्म को उठा देते हैं। ये किरदार बेहद अच्छे लिखे गए हैं और सभी के पहले सीन पर खासी मेहनत की गई है। फिल्म का जब-जब ग्राफ गिरता है ये अपने मजबूत अभिनय से फिल्म को सहारा दे देते हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख