ganesh chaturthi
✕

क्या अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर की कामयाबी से सीखेगा बॉलीवुड

Updated: बुधवार, 2 मई 2018 (18:39 IST)
हैरानी की बात है कि गर्मियां की छुट्टियां चल रही हैं और ऐसे समय में फिल्म अच्छा व्यवसाय करती हैं, लेकिन बॉलीवुड निर्माता अपनी फिल्म रिलीज करने से घबराते हैं। वजह है आईपीएल। आईपीएल का ग्यारहवां सीजन चल रहा है और लगभग दो महीने तक क्रिकेट छाया रहता है। बड़े फिल्म निर्माता घबरा जाते हैं और छोटे फिल्म निर्माताओं की चांदी हो जाती है। 
 
हाल ही में रिलीज हुई अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल की। यह फिल्म जिस दिन रिलीज हुई वो वर्किंग डे था। आईपीएल का जादू शबाब था, बावजूद इसके फिल्म ने शानदार ओपनिंग की और चौथे दिन ही सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। 
 
यह इस बात को दर्शाता है कि दर्शक मनोरंजन में वैरायटी चाहते हैं। उन्हें मनोरंजन के लिए फिल्म भी चाहिए। यदि अच्छी फिल्म रिलीज होती है तो वे सिनेमाघर जरूर आते हैं। पिछले वर्ष बाहुबली 2 भी 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। 
 
क्रिकेट तो अब साल भर होता है। आईपीएल में भी ढेर सारे मैचेस होते हैं। लिहाजा फिल्म निर्माताओं को इतना डरना जरूरी नहीं है। असल बात तो यह है कि इन निर्माताओं को ही अपनी फिल्म पर विश्वास नहीं होता इसलिए वे तमाम चीजों से डरते रहते हैं। 
 
2017 में बाहुबली 2 और 2018 में अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर जैसी दो डब फिल्मों ने धमाकेदार कमाई की है। शायद अब हिंदी फिल्म वाले इससे कुछ सीखेंगे। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख