biodatamaker
✕

अनेक ट्रेलर रिव्यू: नजर आया आयुष्मान खुराना का दमदार किरदार और नॉर्थ ईस्ट इंडिया की समस्या

Updated: गुरुवार, 5 मई 2022 (12:36 IST)
Anek Trailer Review हम भारतीय होकर भी अनेक नजर आते हैं। नॉर्थ इंडियान, साउथ इंडियन वगैरह-वगैरह। इसी बात को ध्यान में रख कर निर्देशक अनुभव सिन्हा ने 'अनेक' (Anek) नामक फिल्म बनाई है। आर्टिकल 15, थप्पड़ और मुल्क जैसी बेहतरीन फिल्में अनुभव ने बनाई है इसलिए 'अनेक' (Anek) के प्रति दिलचस्पी जागना स्वाभाविक है। 
अनेक (Anek) का ट्रेलर (Anek Trailer) रिलीज हो चुका है और यह फिल्म के प्रति उत्सुकता जगाता है। यह एक अंडरकवर एजेंट की कहानी है जो नॉर्थ ईस्ट इंडिया में एक मिशन पर है। वह भारत में शांति चाहता है। 
 
ट्रेलर (Anek Trailer) में नॉर्थ इंडिया में रहने वालों की समस्या नजर आती है। उन्हें ज्यादातर लोग भारतीय नहीं मानते क्योंकि उनके चेहरे चीन में रहने वालों से मिलते हैं। 
 
नॉर्थ ईस्ट इंडिया के बारे में बहुत कम लोगों की जानकारी है। ट्रेलर (Anek Trailer) में एक सीन नजर आता है जिसमें नॉर्थ ईस्ट इंडिया के प्रदेशों के नक्शे दिखाए जाते हैं और कहा जाता है कि ज्यादातर लोग नक्शे में मौजूद प्रदेशों के नाम बताने में असमर्थ रहेंगे। 
 
नॉर्थ ईस्ट इंडियन लोगों की समस्या के साथ-साथ ट्रेलर में मिशन का थ्रिल भी नजर आता है। एक अलगाववादी ने बहुत सिर उठा लिया है और आयुष्मान इससे निपटने में लगे हुए हैं। राजनीतिक षड्यंत्र की झलक भी मिलती है। 
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) बेहतरीन एक्टर हैं। अनुभव के साथ वे आर्टिकल 15 जैसी बेहतरीन फिल्म कर चुके हैं। यह जोड़ी एक बार फिर कमाल दिखा सकती है। आयुष्मान को अंडरकवर एजेंट के रूप में देखना भी दिलचस्प हो सकता है। ट्रेलर में कुछ बेहतरीन संवाद भी सुनने को मिले हैं। 
 
कुल मिलाकर अनेक (Anek) का ट्रेलर फिल्म के प्रति दिलचस्पी जगाता है और दर्शकों को एक बेहतरीन फिल्म देखने को मिल सकती है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख