suvichar
✕

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना रहेगा कलेक्शन

Akshay Kumar और Rohit Shetty की फिल्म Sooryavnashi क्या box office की खोई रौनक लौटा पाएगी, इस पर पूरे Bollywood की नजर है।

Updated: मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (17:48 IST)
अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के जरिये बॉलीवुड वालों ने उम्मीद बांध रखी है कि यह फिल्म उनके लिए सफलता का वो दरवाजा खोल देगी जो कोरोना वायरस ने बंद कर रखे थे। पिछले 19 महीनों से बॉलीवुड व्यवसाय चौपट है। ज्यादातर समय तो सिनेमाघरों पर ताला लगा नजर आया। कुछ समय के लिए सिनेमा खुले, कुछ फिल्में भी रिलीज हुईं, लेकिन दर्शक सिनेमाघर लौट कर नहीं आए। क्या ओटीटी और टीवी को दर्शकों ने अपना लिया है? क्या कोरोना के कारण वे सिनेमाघर आने में डरते हैं? इन प्रश्नों का जवाब सूर्यवंशी की सफलता में छिपा हुआ है। 

 
वैसे फिल्म इंडस्ट्री को 'सूर्यवंशी' से बहुत उम्मीद है। फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह और अजय देवगन जैसे कलाकार हैं। रोहित शेट्टी जैसे निर्देशक हैं जिनके खाते में सफल फिल्मों का ढेर है। दिवाली का त्योहार है जिस पर आमतौर पर रिलीज फिल्में अच्छा कारोबार करती हैं। लोग पैसा खर्च करने के मूड में रहते हैं। यह ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को बिग स्क्रीन की ओर खींच सकती है। इन सारी बातों के कारण ट्रेड को उम्मीद है कि यह फिल्म अच्छा व्यवसाय करेगी। 


 
जहां तक बॉक्स ऑफिस के पहले दिन के कलेक्शन का सवाल है तो यदि सब कुछ सामान्य रहता तो यह फिल्म आसानी से 30 से 35 करोड़ रुपये का व्यवसाय करती, लेकिन फिलहाल राह में कुछ बाधाएं हैं: 
 

 
इन वजहों को मद्देनजर रखते हुए सूर्यवंशी का पहले दिन का कलेक्शन 15 से 17 करोड़ रुपये तक का हो सकता है। यदि फिल्म इस आंकड़े तक पहुंच जाती है तो यह बेहतरीन माना जाएगा और इससे उम्मीद जाग जाएगी कि लोग एक बार फिर बिग स्क्रीन की ओर लौटना चाहते हैं। 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख