sundarkand

स्काई फोर्स नहीं चली तो क्या होगा अक्षय कुमार का, बहुत कुछ दांव लगा है इस मूवी पर

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (19:22 IST)
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी से सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है, लेकिन फिल्म का कोई खास माहौल नहीं बन पाया है। कुछ साल पहले अक्षय कुमार की कोई फिल्म रिलीज होने वाली रहती थी तो महीने भर से लोग इंतजार करने लगते थे। 
 
फिल्म अच्छी हो बुरी, अक्षय की फिल्म को तगड़ी ओपनिंग जरूर लगती थी। पहले वीकेंड पर अक्षय अपने दम पर भीड़ खींच लेते थे और उसके बाद फिल्म का चलना या न चलना क्वालिटी पर निर्भर करता था। 
 
लेकिन पिछले दो-तीन सालों में अक्षय की फिल्मों को लेकर दर्शकों में कोई उत्सुकता नजर नहीं आती। फिल्में आती-जाती रहती हैं और दर्शकों को पता भी नहीं चलता कि अक्षय की कोई फिल्म रिलीज हुई है। 
 
पिछले कुछ वर्षों में अक्षय ने फ्लॉप फिल्मों की लाइन लगा दी है। उनमें से कुछ तो इतनी बुरी तरह पिटी हैं कि हैरानी होती है कि किसी टॉप एक्टर की फिल्म इतनी बुरी तरह से पिट सकती है? 

 
कुछ फिल्मों का तो लाइफ टाइम कलेक्शन 20 करोड़ रुपये से भी कम रहा। बेलबॉटम, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, राम सेतु, सेल्फी, मिशन रानीगंज, बड़े मिया छोटे मिया, सरफिरा, खेल खेल में ने बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गईं। 
 
कहने वाले कह रहे हैं कि अक्षय कुमार का दौर खत्म हो चुका है। कुछ लोगों का मानना है कि अक्षय में दम तो है, लेकिन गलत तरह की फिल्में कर रहे हैं। 
 
बहरहाल, मामला अब 'स्काई फोर्स' की सफलता पर टिका है। इस फिल्म की कामयाबी अक्षय के लिए बहुत मायने रखती है। यह फिल्म उन्हें रेस में फिर खड़ा सकती है, लेकिन यदि ये भी नहीं चली तो अक्षय के लिए मुश्किल हो जाएगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘हनुमान अंश’ की शूटिंग में थे सख्त नियम, सेट पर गाली-गलौज से लेकर नॉन-वेज और शराब तक पर थी पाबंदी

'जवान' के 3 साल बाद भी छाया दीपिका पादुकोण का जादू, ऐश्वर्या राठौर के 6 साड़ी लुक्स आज भी हैं आइकॉनिक

'तुम्बाड 2' पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा अपडेट, बोले- कहानी आगे बढ़ रही है

मोहनलाल की नई फिल्म 'L367' के टाइटल से उठा पर्दा, 'ऑपरेशन गंगा' का फर्स्ट लुक आउट

'ये मेरा काम नहीं है...', Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी पर भड़के सलमान खान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख