Daily Horoscope
✕

सोनू सूद : फटा पोस्टर निकला हीरो

Updated: मंगलवार, 26 मई 2020 (12:07 IST)
सोनू सूद इस समय उन लोगों के लिए मसीहा बन कर उभरे हैं जो लोग कोरोना वायरस के चलते मुसीबतों से घिरे हुए हैं। खासतौर पर वे लोग जो अपने घर लौटना चाहते हैं, लेकिन फंसे हुए हैं। उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। किसी के पास पैसा नहीं है। जिसके पास पैसा है तो साधन नहीं है। 
 
सोनू सूद ने जब यह स्थिति देखी तो वे विचलित हो गए। सड़क पर पैदल जा रहे मजदूर, जिनमें छोटे-छोटे बच्चे भी हैं, महिलाएं और बुजुर्ग भी हैं, जो चिलचिलाती धूप में सैकड़ों मील का सफर तय कर रहे हैं। इन बातों के कारण सोनू सूद अपने आरामदेह बिस्तर पर सो नहीं पाए। वे कहते हैं कि आखिर उन्हें नींद कैसे आ सकती है जब इतने सारे लोग भूखे और सड़कों पर हैं। 
 
सोनू सूद ने कुछ करने की ठानी और बात बनती गई। उन्होंने बसों का इंतजाम किया और लोगों को उन जगह पहुंचाने की कोशिश की जहां वे जाना चाहते हैं। 


 
सोनू की यह पहल देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। जब लोगों को पता चला कि परदे पर विलेन की भूमिका निभाने वाला यह कलाकार रियल लाइफ हीरो है तो सोनू को लोग ट्वीट करने लगे। उन्हें अपनी समस्या बताने लगे।
 
किसी ने कहा कि घर उसकी मां अकेली है और उसका जाना जरूरी है। किसी ने कहा कि उसके पास पैसा नहीं है घर जाने का। सोनू ने सबकी समस्याएं पढ़ी और कई को आश्वासन दिया कि वे उनकी मदद करेंगे। सोनू ने यथासंभव सबकी मदद करना शुरू भी किया।
 
सोनू ने मुसीबत के मारों के अलावा मुंबई पुलिस की भी मदद की। पुलिस कर्मचारी दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं। घर जाने का समय नहीं है। उन्हें दैनिक नित्य कर्म करने के लिए अच्‍छी सुविधाएं भी नहीं है। 
 
यह देख सोनू ने अपने होटल के दरवाजे खोल दिए। उन्हें कमरे दिए ताकि वे आराम कर सके। अच्छा खाना दिया ताकि वे ऊर्जावान होकर अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से कर सके। 
 
कोविड 19 के खिलाफ इस जंग में बॉलीवुड अपने स्तर पर योगदान दे रहा है। कई सितारों ने राहत कोष में करोड़ों रुपये दिए हैं। कुछ ने राहत सामग्री का वितरण किया है। कुछ ने भोजन की व्यवस्था करवाई। कुछ ने मेडिकल स्टाफ को जरूरी चीजें मुहैया करवाई। 


 
सोनू ने मैदान में उतरने का फैसला किया। अपने ऐशो-आराम को छोड़ वे सड़कों पर आ गए। ऐसा नहीं है कि जोखिम के बारे में उन्हें पता नहीं है, वे जरूरी सावधानियां बरतते हुए काम कर रहे हैं। आखिर पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी भी तो यह जोखिम उठा रहे हैं। 
 
वे लोग सोनू को अपने बीच पाकर बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं जिनकी सोनू मदद कर रहे हैं। उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा है कि वह सितारा उनके बीच मौजूद है जिसे वे बिग स्क्रीन पर देखते आए हैं। 
 
सोनू जैसे कई लोग है जो इसी तरह काम कर रहे हैं जैसे सोनू कर रहे हैं। चूंकि सोनू लोकप्रिय हैं, इसलिए उनके कामों की चर्चा ज्यादा हो रही है। 
 
सोनू की तारीफ सुन वे लोग भी खुश हो जाते हैं जो सड़कों पर सोनू की तरह डटे हुए हैं। यह उन्हें अपनी ही तारीफ लगती है। 
 
वैसे भी कोई यह काम तारीफ पाने के लिए नहीं करता। हमारे यहां तो कहा भी जाता है कि मदद दाएं हाथ से इस तरह करो कि बाएं हाथ को भी पता नहीं चले। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख