गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड 2022
  4. December 2022 important news, wedding, death and information of Bollywood, pathaan controversy, Deepika Bikini, Avatar release, box office collection

बॉलीवुड दिसम्बर 2022: रिलीज फिल्में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अवतार और सर्कस, पठान को लेकर विवाद

बॉलीवुड दिसम्बर 2022: रिलीज फिल्में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अवतार और सर्कस, पठान को लेकर विवाद - December 2022 important news, wedding, death and information of Bollywood, pathaan controversy, Deepika Bikini, Avatar release, box office collection
1 दिसम्बर 2022
  • फिल्म 'कला' नेटफ्लिक्स पर रिलीज। कलाकार: तृप्ति डिमरी, स्वास्तिका मुखर्जी, अमित सियाल, बाबिल खान। निर्देशक: अंविता दत्त। 
  • फिल्म 'सैम बहादुर' की रिलीज डेट 1 दिसम्बर 2023 अनाउंस। 
  • गायक जुबिन नौटियाल अपनी बिल्डिंग की सीढ़ियों से गिर पड़े। उन्हें सिर, रिब्स और एलबो पर चोटें आईं। 
  • फिल्म 'भेड़िया' ने 6ठे दिन किया 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'दृश्यम' ने 13वें दिन किया 4.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
2 दिसम्बर 2022
  • फिल्म 'एन एक्शन हीरो' (यूए/ 2 घंटे 12 मिनट) रिलीज। कलाकार: आयुष्मान खुराना, जयदीप अहलावत, मलाइका अरोरा, नोरा फतेही, अक्षय कुमार। निर्देशक: अनिरुद्ध अय्यर। 
  • फिल्म 'फ्रेडी' (2 घंटे 3 मिनट) नेटफ्लिक्स पर रिलीज। कलाकार: कार्तिक आर्यन, अलाया एफ, सज्जाद डेलफरोज, करण पंडित। निर्देशक: शशांक घोष।  
  • फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' का ज़ी5 पर प्रीमियर। कलाकार: श्वेता प्रसाद बसु, आहना कुमरा, प्रतीक बब्बर, सई तम्हाणकर, प्रकाश बेलावडी। निर्देशक: मधुर भंडारकर।
  • वेबसीरिज 'कैसी ये यारियां सीजन 4' वूट पर स्ट्रीमिंग। 
  • वेबसीरिज 'क्रश्ड' अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीमिंग।  
  • वेबसीरिज 'द रेल्वे मैन' वाईआरएफ पर रिलीज। 
  • फिल्म 'सर्कस' का ट्रेलर रिलीज। 
  • राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में स्वरा भास्कर शामिल हुईं। 
  • अभिनेता मोहन कपूर पर 14 वर्ष की बच्ची ने आरोप लगाया कि मोहन ने अपने न्यूड फोटो उस बच्ची को भेजे और अश्लील बातें की। 
  • फिल्म 'भेड़िया' ने 7वें दिन किया 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 42.05 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'दृश्यम' ने 14वें दिन किया 4.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दूसरे सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 58.82 करोड़ रुपये। पहले सप्ताह में किया था 104.66 करोड़ रुपये। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 163.48 करोड़ रुपये। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा 7वें दिन, 125 करोड़ का आंकड़ा 9वें दिन और 150 करोड़ का आंकड़ा 12वें दिन पार किया। 
  • फिल्म 'ब्लेक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' ने तीसरे सप्ताह में किया 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 66.30 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने तीसरे सप्ताह में किया 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह में 17.02 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में किया था 9.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 29.82 करोड़ रुपये।
 
3 दिसम्बर 2022
  • ब्रिटिश मैगजीन 'साइट एंड साउंड' ने अब तक की ऑल टाइम ग्रेट फिल्मों की लिस्ट जारी की है जिसमें सत्यजीत रे निर्देशित मूवी 'पाथेर पांचाली' को 35वां स्थान मिला है। 
  • फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को पनवेल में हॉट अटैक आने के कारण कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में किया गया भर्ती। 
  • अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री और अभिनेत्री शिल्पा सकलानी एक बच्ची के माता-पिता बने। 
  • फिल्म 'एन एक्शन हीरो' ने पहले दिन किया 1.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'भेड़िया' ने 8वें दिन किया 1.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 15वें दिन किया 4.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
4 दिसम्बर 2022 
  • फिल्म अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया से जयपुर में शादी की। 
  • फिल्म 'एन एक्शन हीरो' ने दूसरे दिन किया 2.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'भेड़िया' ने 9 वें दिन किया 3.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 16वें दिन किया 8.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
 
5 दिसम्बर 2022 
  • 'मूविंग इन विद मलाइका' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग। 
  • सिंगर लकी अली ने कर्नाटक डीजीपी को लेटर लिख मदद मांगी है कि उनकी बेंगलुरु वाली जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। 
  • फिल्म 'एन एक्शन हीरो' ने तीसरे दिन किया 2.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन हुआ 5.99 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'भेड़िया' ने 10वें दिन किया 4.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 10 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 52.06 करोड़ रुपये।
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 17वें दिन किया 10.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 17 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 186.76 करोड़ रुपये। 
 
6 दिसम्बर 2022 
  • टीवी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू का किरदार निभाने वाले राजन अनादकट ने घोषणा की कि वे शो से अलग हो गए हैं। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 18वें दिन किया 3.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
 
7 दिसम्बर 2022
  • फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' घोषित। कलाकार होंगे: आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फज़ल, फातिमा सना शेख। 
  • फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली का पहला म्यूजिक अलबम 'सुकून' रिलीज। 
  • अभिनेता परेश रावल के 'फिश और बंगालियों' को लेकर दिए गए बयान को लेकर कोलकाता पुलिस ने समन जारी किया। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 19वें दिन किया 2.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 19 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 192.34 करोड़ रुपये। 
 
8 दिसम्बर 2022
  • धर्मेन्द्र और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को लेकर फिल्म 'इक्कीस' अनाउंस।
  • फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ हीरोइन होंगी दीपिका पादुकोण।  
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 20वें दिन किया 2.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
 
9 दिसम्बर 2022
  • फिल्म 'सलाम वैंकी' (यू/ 2 घंटे 16 मिनट 50 सेकंड) रिलीज। कलाकार: काजोल, विशाल जेठवा, प्रकाश राज, राजीव खंडेलवाल, आमिर खान (स्पेशल अपियरेंस)। निर्देशक: रेवती।
  • फिल्म 'मारिच' (यूए/ 2 घंटे 6 मिनट 24 सेकंड) रिलीज। कलाकार: तुषार कपूर, नसीरुद्दीन शाह, राहुल देव, अनिता हसनंदानी। निर्देशक: ध्रुव लाठेर। 
  • फिल्म 'वध' (ए) रिलीज। कलाकार: संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, सौरभ सचदेवा, मानव विज। निर्देशक: जसपाल सिंह संधू, राजीव बरनवाल। 
  • फिल्म 'शेडो एसासिन्स' (ए) रिलीज। कलाकार: अनुराग सिन्हा, मिष्टी चक्रवर्ती, राकेश चतुर्वेदी। निर्देशक: निलांजना रीता दत्ता। 
  • फिल्म 'खतरा (डेंजरस)' (ए) रिलीज। कलाकार: अप्सरा रानी, नैना गांगुली, राजपाल यादव। निर्देशक: रामगोपाल वर्मा। 
  • फिल्म 'लाइफ इज गुड' (यू) रिलीज। कलाकार: जैकी श्रॉफ, सानिया, अनन्या विज, नकुल सहदेवा। निर्देशक: अनंत नारायण महादेवन।  
  • फिल्म 'जोसेफ- बोर्न इन ग्रेस' रिलीज। कलाकार: विक्टर बनर्जी, सुब्रत दत्ता, सुदर्शन जुयाल, अनामिका गोस्वामी। निर्देशक: सुशांत मिश्रा।  
  • फिल्म 'विजयानंद' (डब) रिलीज। कलाकार: निहाल राजपूत, सिरी प्रल्हाद, अनंत नाग, विनय प्रसाद, भारत बोपन्ना। निर्देश क: ऋषिका शर्मा। 
  • फिल्म 'ब्लर' ज़ी 5 पर रिलीज। कलाकार: तापसी पन्नू, गुलशन देवैया। निर्देशक: अजय बहल। 
  • वेबसीरिज 'केट' नेटफ्लिक्स पर रिलीज।
  • अभिनेता परितोष त्रिपाठी ने मीनाक्षी से विवाह रचाया।   
  • रानी मुकर्जी अभिनीत फिल्म 'मिसेस चटर्जी वर्सेस नार्वे' की रिलीज डेट 3 मार्च 2023 अनाउंस।  
  • नया ओटीटी प्लेटफॉर्म 'मास्क टीवी' वेबसीरिज 'मिशन 70' के साथ लांच। 
  • फिल्म 'एन एक्शन हीरो ने पहले सप्ताह में किया 8.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'भेड़िया' ने दूसरे सप्ताह में किया 14.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 52.21 करोड़ रुपये।  
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 21वें दिन किया 1.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीसरे सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 32.82 करोड़ रुपये। फिल्म ने पहले सप्ताह में 104.66 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में 58.82 करोड़ रुपये का किया था कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 196.30 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने चौथे सप्ताह में किया 1.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन। फिल्म ने पहले सप्ताह में 17.02 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 9.40 करोड़ रुपये और तीसरे सप्ताह में किया था 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। चार सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 31.68 करोड़ रुपये।
  • फिल्म 'ब्लैक पेंथर: वकांडा फॉरएवर' (डब और अंग्रेजी वर्जन) ने चौथे सप्ताह में किया 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 68.30 करोड़ रुपये।  
 
10 दिसम्बर 2022 
  • दिलीप कुमार की जयंती (11 दिसम्बर) के उपलक्ष्य में 10 और 11 दिसम्बर को पीवीआर और आइनॉक्स चुनिंदा शहरों में दिलीप कुमार की मूवी आन, देवदास, राम और श्याम तथा शक्ति, का प्रदर्शन कर रहे हैं। 
  • अभिनेता धर्मेश व्यास के सेविंग अंकाउंट से साइबर फ्रॉड के जरिये एक लाख रुपये उड़ाए। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 22वें दिन किया 2.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 22 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 198.92 करोड़ रुपये।

11 दिसम्बर 2022  
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 23वें दिन किया 4.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
12 दिसम्बर 2022
  • निर्माता गुनीत मोंगा ने सनी कपूर से विवाह रचाया। 
  • प्रयागराज में शूटिंग के दौरान अभिनेता राजपाल यादव ने स्कूटर चलाते हुए छात्र को मारी टक्कर। दोनों ने एक-दूसरे क खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत। 
  • फिल्म 'डेढ़ लाख का दूल्हा' का ट्रेलर रिलीज। 30 दिसम्बर 2022 को होगी रिलीज। 
  • फिल्म 'हू एम आई' की रिलीज डेट 27 जनवरी 2023 अनाउंस। 
  • सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले की सह आरोपी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पर अभिनेत्री नोरा फतेही ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का किया मुकदमा। नोरा ने याचिका में कहा है कि जैकलीन अपना फायदा देखते हुए उन्हें बदनाम कर रही हैं। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 24वें दिन किया 6.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
13 दिसम्बर 2022 
  • पिछले वर्ष एक टीवी इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर कथित तौर पर आपत्तिजन बात बोलने पर बॉम्बे कोर्ट ने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को मेजा समन। 
  • राइटर एक्टर हुसैन दलाल ने जीबा के साथ की शादी। 
  • अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है। 
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू' का 20 जनवरी 2023 को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 25वें दिन किया 1.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
14 दिसम्बर 2022
  • फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका द्वारा भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ली आपत्ति। कहा कि यदि कास्ट्यूम का रंग नहीं बदला गया तो फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।
  • अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिम इंस्ट्रक्टर शाहनवाज शेख से शादी की खबर सोशल मीडिया पर दी। 
  • रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म का नाम 'तू झूठी मैं मक्कार' घोषित।  
  • फिल्म 'डॉक्टर बक्शी' का ट्रेलर रिलीज। 20 जनवरी 2023 को होगी रिलीज। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 26वें दिन किया 1.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन।

15 दिसम्बर 2022 
  • फिल्म 'पठान' का विरोध करने वाले लोगों से शाहरुख खान ने कहा कि इससे हमें फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं। हम पॉजिटिव बने रहेंगे।
  • इंदौर में फिल्म 'पठान' के विरोध में शाहरुख खान का पुतला जलाया। 
  • अभिनेत्री वीणा कपूर ने पुलिस के पास जाकर कहा कि वे जिंदा है। पिछले दिनों खबर आई थी कि वीणा के बेटे ने उनकी हत्या कर दी। दरअसल एक महिला की हत्या हुई जिसका नाम भी वीणा कपूर था, इसलिए गलतफहमी पैदा हो गई।  
  • फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ट्वीटर पर भिड़े। अनुराग ने ट्वीट किया कि कांतारा और पुष्पा जैसी फिल्में इंडस्ट्री को बरबाद कर रही है। इस पर विवेक ने असहमति जताई तो दोनों के बीच ट्वीटर वॉर शुरू हो गया। 
  • राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी- गोडसे एक युद्ध' की रिलीज डेट 26 जनवरी 2023 घोषित। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 27वें दिन किया 1.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन।

 
16 दिसम्बर 2022 
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (यूए/ 3घंटे 12 मिनट 10 सेकंड/ डब) रिलीज। भारत में 3800 से ज्यादा स्क्रीन में 17 हजार से ज्यादा शो चलेंगे। कलाकार : सैम वर्थिंगटन, जो सल्डाना, सिगरनी वीवर, स्टीफन लैंग, केट विंसलेट। निर्देशक: जेम्स कैमरून। 
  • फिल्म 'अजय वर्धन' (यूए) रिलीज। निर्देशक: प्रगति अग्रवाल। कलाकार: रोमिल चौधरी, पीहू शर्मा, क्षितिज पटवर्धन।
  • फिल्म 'त्राहिमाम' (यूए) रिलीज। निर्देशक: दुष्यंत प्रताप सिंह। कलाकार: सोहित सोनी, अर्शी खान, पंकज बेरी।  
  • फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज। कलाकार: विक्की कौशल, कियारा आडवाणी, भूमि पेडणेकर। निर्देशक: शशांक खेतान। 
  • 'इंडियन प्रीडेटर: बीस्ट ऑफ बैंगलोर' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम।
  • अभिनेता मुकेश खन्ना ने फिल्म 'पठान' के गीत 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी भगवा बिकिनी पर लताड़ लगाते हुए कहा है कि क्या इसके मेकर्स भगवा रंग की महत्ता के बारे में नहीं जानते? साथ ही उन्होंने सेंसर बोर्ड से भी कहा है कि ऐसे गानों को पास नहीं किया जाना चाहिए।
  • मध्यप्रदेश के उलेमा बोर्ड और ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने फिल्म 'पठान' का विरोध किया है। उनके मुताबिक मुस्लिम धर्म का बदनाम करने की इजाजत किसी को नहीं। 
  • फिल्म 'सलाम वेंकी' ने पहले सप्ताह में किया 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन।  
  • फिल्म 'भेड़िया' ने तीसरे सप्ताह में किया 7.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 64.10 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 28वें दिन किया 1.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन। चौथे सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 19.40 करोड़ रुपये। चार सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 215.70 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने पांचवें सप्ताह में किया 1.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पांच सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 32.90 करोड़ रुपये।  
 
17 दिसम्बर 2022
  • आंध्र प्रदेश के पेड्डापुरम शहर में फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' देखते समय लक्ष्मी रेड्डी श्रीनू को सिनेमाघर में दिल का दौरा पड़ूा। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। 
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (सभी वर्जन) ने पहले दिन किया 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 29वें दिन किया 1.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
18 दिसम्बर 2022
  • अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद ने मुंबई पुलिस में शिकायत की है कि व्हाट्स एप कॉल कर एक शख्स ने उन्हें रेप करने और जान से मारने की धमकी दी है। 
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (सभी वर्जन) ने दूसरे दिन किया 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 30वें दिन किया 2.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
19 दिसम्बर 2022
  • फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर रिलीज। 
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (सभी वर्जन) ने तीसरे दिन किया 47 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 31वें दिन किया 2.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 31 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 221.35 करोड़ रुपये। 
 
20 दिसम्बर 2022
  • शाहरुख खान को यूरोपियन मैगजीन 'एम्पायर' ने दुनिया के 50 महान एक्टर्स की लिस्ट में शुमार किया है। 
  • वरुण धवन सिटाडेल यूनिवर्स की भारतीय इन्सटॉलमेंट के मुख्य कलाकार होंगे। राज निदिमोरु और कष्णा डीके निर्देशक होंगे। 
  • पटना में 34 वर्षीय नवीन गिरी को पुलिस ने 26 वर्षीय अभिनेत्री और मॉडल उरवी जावेद का पीछा करने और सोशल मीडिया पर बलात्कार की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया। 
  • फिल्म 'द  वाय' की रिलीज डेट 6 जनवरी 2023 अनाउंस।
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (सभी वर्जन) ने चौथे दिन किया 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 32वें दिन किया 88 लाख रुपये का कलेक्शन।  

21 दिसम्बर 2022
  • महंत परमहंस आचार्य ने कहा कि फिल्म 'पठान' के गीत 'बेशर्म रंग' में भगवा रंग का किया है अपमान। अगर वह शाहरुख खान से मिले तो उन्हें जिंदा जला देंगे।  
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (सभी वर्जन) ने पांचवें दिन किया 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 33वें दिन किया 84 लाख रुपये का कलेक्शन। 
 
22 दिसम्बर 2022
  • फिल्म 'लकड़बग्घा' की रिलीज डेट 13 जनवरी 2023 अनाउंस। 
  • फिल्म निर्माता सुदेश गुप्ता का 88 वर्ष की आयु में पुणे में निधन। उन्होंने 'नया दौर' (ऋषि कपूर) नामक फिल्म की थी प्रोड्यूस। मुक्ता आर्ट्स के थे जनरल मैनेजर। 
  • फिल्मफेअर ओटीटी अवॉर्ड्स का मुंबई में आयोजन। ये रहे विनर्स: 
1. बेस्ट सीरीज- रॉकेट बॉयज
2. बेस्ट सीरीज क्रिटिक्स- टब्बर
3. बेस्ट डायरेक्टर सीरीज- अभय पन्नू (रॉकेट बॉयज)
4. बेस्ट डायरेक्टर सीरीज क्रिटिक्स- अजीतपाल सिंह (टब्बर)
5. बेस्ट एक्टर, ड्रामा, मेल- पवन मल्होत्रा (टब्बर)
6. बेस्ट एक्टर, ड्रामा सीरीज, मेल- जिम सार्भ (रॉकेट बॉयज)
7. बेस्ट एक्ट्रेस, ड्रामा सीरीज- रवीना टंडन (आर्यनक)
8. बेस्ट एक्टर, ड्रामा क्रिटिक्स अवॉर्ड, फिमेल- साक्षी तन्वर (माई)
9. बेस्ट एक्टर, कॉमेडी, मेल- जमील खान (गुल्लक सीजन 3)
10. बेस्ट एक्टर, कॉमेडी क्रिटिक्स, मेल- जितेन्द्र कुमार (पंचायत 2)
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (सभी वर्जन) ने छठे दिन किया 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 34वें दिन किया 82 लाख रुपये का कलेक्शन। 
 
 
23 दिसम्बर 2022
  • फिल्म 'सर्कस' (यूए/ 2 घंटे 18 मिनट) रिलीज। निर्देशक: रोहित शेट्टी। कलाकार: रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर।
  • फिल्म 'अनोखी' रिलीज। निर्देशक: संजय कुमार सिन्हा। कलाकार: राहुल रॉय, कल्पना शाह, किसु राहुल, पुष्पा वर्मा।
  • फिल्म 'बिग धमाका' (यूए/डब) रिलीज। निर्देशक: त्रिनधा राव। कलाकार: रवि तेजा, श्री लीला, जयराम, सचिन खेड़ेकर।
  • सेन्ट्रल रेलवे ने वर्ष 2022 में अपनी जगह और कोचेस शूटिंग के लिए देने के बदले में 2.32 करोड़ रुपये कमाए। यह वर्ष 2021 की तुलना में दोगुना है। 
  • अभिनेत्री रजिता कोचर (70 वर्ष) का मुंबई में निधन। तंत्र, कवच, कहानी घर घर की जैसे टीवी शो और फिल्मों में किया था अभिनय।  
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (सभी वर्जन) ने सातवें दिन किया 14.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 182.90 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'भेड़िया' ने चौथे सप्ताह में किया 1.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन। फिल्म ने पहले सप्ताह में 42.05 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 14.62 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 7.43 करोड़ रुपये का किया था कलेक्शन। चार सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 65.84 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 35वें दिन किया 79 लाख रुपये का कलेक्शन। फिल्म ने पांचवें सप्ताह में किया 8.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन। फिल्म ने पहले सप्ताह में 104.66 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 58.82 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 32.82 करोड़ रुपये, चौथे सप्ताह में 19.40 करोड़ रुपये का किया था कलेक्शन। पांच सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 224.68 करोड़ रुपये।   
 
24 दिसम्बर 2022
  • एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (20 वर्ष) ने टीवी शो 'अलीबाबा:  दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर फांसी लगा कर मुंबई में आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तुनिषा का अंतिम संस्कार 27 दिसम्बर को होगा।  
  • फिल्म 'सर्कस' ने पहले दिन किया 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (सभी वर्जन) ने 8वें दिन किया 12.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 36वें दिन किया 53 लाख रुपये का कलेक्शन।
 
25 दिसम्बर 2022
  • फिल्म 'सर्कस' ने दूसरे दिन किया 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (सभी वर्जन) ने 9वें दिन किया 20.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 37वें दिन किया 1.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
26 दिसम्बर 2022
  • दक्षिण भारतीय अभिनेत्री जयसुधा ने सरकार पर तंज करते हुए कहा कि कंगना रनौट को दस फिल्म करने पर ही पद्मश्री मिल गया, लेकिन साउथ एक्टर्स ने उनसे ज्यादा काम किया है, लेकिन उन्हें वो सम्मान नहीं मिलता। 
  • मुंबई स्थित कूपर हॉस्पिटल में काम करने वाले रूपकुमार शाह ने दावा किया है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई थी। शाह के अनुसार सुशांत की गर्दन और हाथ पैर पर चोट के निशान थे। 
  • फिल्म 'सर्कस' ने तीसरे दिन किया 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (सभी वर्जन) ने 10वें दिन किया 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 38वें दिन किया 1.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 38 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 227.94 करोड़ रुपये। 
 
27 दिसम्बर 2022
  • सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर मुंबई स्थित उनके घर के आगे इतनी भीड़ जमा हो गई कि पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। 
  • रोहित शेट्टी प्रोडक्शन्स के सीईओ जॉर्ज कैमरॉन ने कंपनी छोड़ी। 
  • फिल्म 'सर्कस' ने चौथे दिन किया 2.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (सभी वर्जन) ने 11वें दिन किया 12.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 39वें दिन किया 73 लाख रुपये का कलेक्शन।
 
28 दिसम्बर 2022
  • फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी अंजलि का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सना सईद ने लॉस एंजिल्स में Csaba Wagner से सगाई की। Csaba Wagner एक साउंड इजीनियर हैं।
  • निर्देशक मणिरत्नम ने फिल्म 'पीएस2' की रिलीज डेट 28 अप्रैल 2023 अनाउंस की। 
  • फिल्म 'सर्कस' ने पांचवें दिन किया 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (सभी वर्जन) ने 12वें दिन किया 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 40वें दिन किया 70 लाख रुपये का कलेक्शन।
 
29 दिसम्बर 2022
  • फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन। 3 दिसम्बर को  उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। नितिन ने बोल राधा बोल, लाड़ला, यमला पगला दीवान, आर्मी, शूल, चल मेरे भाई, महासंग्राम, इंसाफ, अधर्म, बागी, ईना मीना डिका, टैंगो चार्ली जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थी। 
  • फिल्म 'सर्कस' ने छठे दिन किया 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (सभी वर्जन) ने 13वें दिन किया 9.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 41वें दिन किया 65 लाख रुपये का कलेक्शन।
 
30 दिसम्बर 2022
  • फिल्म 'डेढ़ लाख का दूल्हा' रिलीज। निर्देशक: अभय प्रताप सिंह। कलाकार: ध्रुव छेड़ा, हर्षिता पंवार, अखिलेन्द्र मिश्रा, अभय प्रताप सिंह। 
  • फिल्म 'हिट: द सेकंड केस' (ए/डब) रिलीज। निर्देशक: शैलेष कोलानू। कलाकार: अदिवि सेश, मीनाक्षी चौधरी, सुहास, कोमली प्रसाद।
  • फिल्म 'कनेक्ट' (ए/डब) रिलीज। निर्देशक: अश्विन सर्वानन। कलाकार: नयनतारा, हनिया नफीसा, सत्यराज, अनुपम खेर।
  • फिल्म 'लथ्थी' (यूए/डब) रिलीज। निर्देशक: ए. विनोथ कुमार। कलाकार: विशाल, सुनैना, प्रभु। 
  • मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स टेलीविजन सीरिज 'लोकी' में सिल्वी का किरदार निभाने वाली इंग्लिश एक्ट्रेस सोफिया डि मार्टिनो ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट के अभिनय की तारीफ की है।  
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे किए।  
  • फिल्म 'सर्कस' ने सातवें दिन किया 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 26.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (सभी वर्जन) ने 14वें दिन किया 8.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन। फिल्म के दूसरे सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 98.49 करोड़ रुपये। फिल्म के दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 281.39 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'भेड़िया' ने पांचवें सप्ताह में किया 90 लाख रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह में 42.05 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 14.62 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 7.43 करोड़ रुपये और चौथे सप्ताह में 1.74 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन। पांच सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 66.74 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 42वें दिन किया 68 लाख रुपये का कलेक्शन। छठे सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 6.02 करोड़ रुपये। फिल्म ने पहले सप्ताह में 104.66 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 58.82 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 32.82 करोड़ रुपये, चौथे सप्ताह में 19.40 करोड़ रुपये और पांचवें सप्ताह में किया था 8.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन। छ: सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 230.70 करोड़ रुपये।
 
31 दिसम्बर 2022
  • अनिल कपूर और अनुपम खेर दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे। 
  • दिवंगत अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी ने कहा कि तुनिषा शर्मा का सुसाइड केस जितना उन्होंने समझा है मर्डर जैसा लग रहा है। 
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (सभी वर्जन) ने 15वें दिन किया 9.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 43वें दिन किया 82 लाख रुपये का कलेक्शन।