Hanuman Chalisa

11 May Birthday: आपको 11 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

वेबदुनिया धर्म-ज्योतिष टीम
रविवार, 10 मई 2026 (18:11 IST)
11 May Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 11 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: गंगा दशहरा 2026 कब है? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और स्नान का सही समय
 
दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।
 
आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

 
करियर: किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। 
 
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। 
 
सेहत और परिवार: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। 
 
आज की सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
अदा शर्मा (Adah Sharma): एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी और तेलुगु सिनेमा में दिखाई देती हैं।
 
अमरिंदरपाल सिंह विर्क (Amrinderpal Singh Virk): जिन्हें अम्मी विर्क के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय गायक, अभिनेता और निर्माता हैं। 
 
अमरिंदर सिंह गिल (Amrinder Singh Gill): भारतीय अभिनेता, गायक, गीतकार और फिल्म निर्माता हैं जो पंजाबी भाषा की फिल्में और संगीत बनाते हैं।
 
सआदत हसन मंटो (Saadat Hasan Manto): एक साहित्य लेखक। 
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Numerology Horoscope 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (11 से 17 मई), आपके अंक बता रहे हैं भविष्य की दिशा

Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (03 जुलाई, 2026)

03 July Birthday: आपको 3 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

विघ्नहर्ता दूर करेंगे हर संकट: जानें आषाढ़ कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी का महत्व, पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र

कब है शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का पर्व?

अगला लेख