Hanuman Chalisa
✕

क्या मान गए चिराग पासवान, पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

Updated: शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 (14:39 IST)
Chirag Paswan news in Hindi : बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से ही राजग (NDA) में शीट शेयरिंग को लेकर घमासान जारी है। लोजपा आर नेता चिराग पासवान भी इस बार ज्यादा सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं। कहा जा रहा है कि मोदी मंत्रिमंडल में उनके साथ नित्यानंद राय 24 घंटे में 4 मुलाकात के चिराग को मनाने में सफल रहे हैं। पीएम मोदी को लेकर दिया गया उनका बयान भी इस बात के संकेत दे रहा है कि चिराग की नाराजगी अब कम हुई है।
 
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने आज दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान से एक बार फिर मुलाकात की। इसके बात मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बातचीत सकारात्मक माहौल में चल रही है और हर एक बिंदु पर चर्चा की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि हम सभी छोटे मुद्दों, सीटों, उम्मीदवारों और प्रचार पर चर्चा करना चाहते हैं। इस अवसर पर उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने पर उन्हें अपने सम्मान की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
 
चिराग के बयान के बाद माना जा रहा है कि राजद के घटक दलों जदयू, भाजपा और लोजपा आर के बीच सीट शेयरिंग पर बात बन सकती है। अगर चिराग मान जाते हैं तो जदयू 105 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। 
 
उल्लेखनीय है कि बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को 2 चरणों में मतदान होना है। 14 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास