Hanuman Chalisa
✕

CEC ज्ञानेश कुमार ने बताया, बिहार में कब होंगे विधानसभा चुनाव

Updated: रविवार, 5 अक्टूबर 2025 (14:58 IST)
CEC Gyanesh Kumar on Bihar Election : मुख्‍य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 22 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है और इससे पहले चुनाव संपन्न हो जाएंगे। उन्होंने एसआईआर के जरिए वोटर लिस्ट को शुद्ध करने वाले BLO का धन्यवाद किया। ALSO READ: बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस का दावा, करीब 23 लाख महिलाएं नहीं डाल सकेगी वोट
 
उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव पूरे देश को नई राह दिखाएगा। उन्होंने कहा कि एक बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे। ईवीएम पर उम्मीदवारों की रंगीन फोटो होगी। पोलिंग बूथ के बाहर मोबाइल रखने की व्यवस्था की जाएगी। 
 
सीईसी ने कहा कि हाल ही में बिहार में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य किया गया और हमारे सामने उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों ने न केवल अपने बूथों पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य किया बल्कि बिहार के 90,217 बूथ लेवल अधिकारियों ने एक ऐसा कार्य किया जो पूरे देश में अनुकरणीय है।
 
उन्होंने कहा कि मैं बिहार के सभी मतदाताओं से यह आह्वान करता हूं कि जिस तरह हम अपने त्योहारों को उल्लास और श्रद्धा से मनाते हैं। उसी तरह से लोकतंत्र के चुनाव के इस महापर्व को भी उत्सव की तरह मनाएं। अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, जिम्मेदारी निभाएं और मतदान अवश्य करें।
 
गौरतलब है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि आज पटना में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। हालांकि सीईसी ने संकेत दिया कि चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का एलान कर देगा।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास