suvichar
✕

Bihar EXIT Polls 2025 : यह एग्जिट पोल बिहार में बना रहा है महा गठबंधन की सरकार

Updated: बुधवार, 12 नवंबर 2025 (10:47 IST)
Bihar EXIT Polls 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद आए लगभग सभी Exit Polls में राज्य में NDA की सरकार बनती दिखाई दे रही है। यदि असल नतीजे भी चुनाव बाद आए इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों की तरह रहते हैं तो एक बार फिर महागठबंधन के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित होगी। हालांकि एक एक्जिट पोल ऐसा भी है जो राज्य में महागठबंन की सरकार बनवा रहा है। ALSO READ: Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें
 
‘जर्नो मिरर’ नामक एजेंसी द्वारा कराए गए एक्जिट पोल में राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ महागठबंधन की सरकार बनती दिखाई दे रही है। महागठबंधन को 130 से 140 सीटें, एनडीए को 100 से 110 सीटें, AIMIM को 3 से 4 सीटें और अन्य को 0 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।
 
यह एक्जिट पोल 38 जिलों के 150 विधानसभा क्षेत्रों में 15 हजार से अधिक मतदाताओं की राय के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें ग्रामीण और शहरी इलाकों के मतदाताओं की राय जानी गई है।
 
सर्वे में कहा गया है कि महागठबंधन को बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसे मुद्दों पर जनता का समर्थन मिला है, जबकि एनडीए को सत्ता विरोधी लहर का कुछ असर झेलना पड़ा है। ALSO READ: Exit Poll : क्या बिहार में चला PK की जन सुराज का जादू, कितनी सीटें मिलने का अनुमान
 
भले ही यह एक्जिट पोल राज्य में महागठबंधन की सरकार बनवा रहा हो लेकिन अधिकांश टीवी चैनलों और प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने अपने एक्जिट पोल में एनडीए को 133 से 167 सीटें तक दी हैं। इन पोल्स में मोदी-नीतीश की जोड़ी एक बार फिर सत्ता में लौटती दिख रही है। बहरहाल यह तो 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि राज्य में किसकी ताजपोशी होगी।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास