रविवार, 14 दिसंबर 2025
  1. चुनाव 2025
  2. बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 समाचार
  4. Chirag Paswan's big claim regarding post of Deputy Chief Minister in Bihar
Last Updated : शनिवार, 8 नवंबर 2025 (18:08 IST)

कौन बनेगा बिहार का उप मुख्‍यमंत्री, चिराग पासवान ने किया यह बड़ा दावा

Chirag Paswan
Chirag Paswan News : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार की सियासी बहस को एक बार फिर नई दिशा दे दी है। चिराग ने कहा कि उन्हें न पद का मोह है, न सत्ता की लालसा है। उनका मानना है कि जब तक राजनीति का उद्देश्य समाज की भलाई नहीं होगा, तब तक सच्चा परिवर्तन असंभव है। चिराग ने साफ कहा कि न उनके मन में उप मुख्‍यमंत्री बनने की कोई इच्छा है, न ही पार्टी किसी पद के मोह में फंसने वाली है। चिराग ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल बिहार के युवाओं और जनता का विकास करना है, सिद्धांतों से समझौता नहीं होगा।

खबरों के अनुसार, चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें न पद का मोह है, न सत्ता की लालसा है। उनका मानना है कि जब तक राजनीति का उद्देश्य समाज की भलाई नहीं होगा, तब तक सच्चा परिवर्तन असंभव है। चिराग ने साफ कहा कि न उनके मन में उप मुख्‍यमंत्री बनने की कोई इच्छा है, न ही पार्टी किसी पद के मोह में फंसने वाली है।
चिराग ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल बिहार के युवाओं और जनता का विकास करना है, सिद्धांतों से समझौता नहीं होगा।  चिराग ने कहा कि हम सत्ता में रहें या न रहें, लेकिन हमारा संघर्ष जारी रहेगा। अगर किसी गठबंधन में शामिल होना है, तो वह कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि जनता के हित में होगा।
चिराग ने कहा कि अगर जनता का भरोसा जीत पाए तो वही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। चिराग पासवान ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि जनता खुद अपने प्रतिनिधियों को सोच-समझकर चुनें।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, चिराग पासवान का यह बयान लोक जनशक्ति पार्टी की भावी रणनीति को साफ-सुथरा रखने की कोशिश कर रहे हैं। चिराग का बयान यह भी संकेत देता है कि पार्टी गठबंधन की चर्चाओं पर जल्दबाजी में फैसला नहीं करेगी।
Edited By : Chetan Gour