Daily Horoscope
✕

Bihar Election 2025 Date : बुर्के में आने वाली महिलाओं की चेकिंग और छठ के आसपास चुनाव के सवाल पर CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या दिया जवाब

राहुल गांधी के आरोपों पर मुस्कुराए मुख्य चुनाव आयुक्त

Updated: मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 (00:09 IST)
Bihar Election 2025 Date News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार की सभी 243 सीट पर 2 चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कई सवालों के जवाब दिए। मुख्य चुनाव आयुक्त से बुर्कानशीं वोटरों, विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों खासकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोप समेत तमाम सवाल किए गए। जानिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्या कहा- 
ALSO READ: Bihar Election 2025 Date : SIR का लाभ BJP उठाती रही, कितने घुसपैठियों के नाम कटे, बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान पर क्या बोले नेता
छठ के तुरंत बाद की तारीख क्यों चुनी
छठ पर्व के तुरंत बाद बिहार विधानसभा चुनाव कराने की राजनीतिक दलों की मांग के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि बिहार के लिए ‘संभवत:’ 6 नवंबर सबसे निकट की तिथि है जिस पर चुनाव संभव था। कुमार ने कहा कि शनिवार को पटना में निर्वाचन आयोग के साथ बातचीत के दौरान पार्टियों ने मतदाताओं की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए छठ के तुरंत बाद चुनाव कराने की मांग की थी।
राहुल की आपत्ति वाले सवाल पर मुस्कुराए
बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर शुरू से ही सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी पार्टी लगातार इसको लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। सोमवार को जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से राहुल गांधी द्वारा एसआईआर पर की जा रही आपत्तियों को लेकर सवाल किया गया तो वह पहले मुस्कुरा उठे। फिर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कहा 30 सितंबर को अंतिम एसआईआर लिस्ट जारी की गई थी। इसमें अयोग्य 69 लाख नाम काटे गए थे। चुनाव की पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग की देखरेख में होती है। इसमें कानून का पालन किया जाता है। इस दौरान राजनीतिक उथल-पुथल जरूर होती है, जिस पर चुनाव आयोग ध्यान नहीं देता है।
ALSO READ: Bihar Election 2025 Date : बिहार में 2 चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे
बुर्के या घूंघट में आने वाली महिला मतदाताओं की पहचान पर क्या बोले  
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सवाल किया गया कि बुर्के या घूंघट में आने वाली महिला मतदाताओं की पहचान के लिए क्या प्रबंध किए गए हैं? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जहां तक बुर्कानशीं की बात हो रही है। पर्दानशीं की बात है तो पहचान के लिए हमारी आंगनवाड़ी सेविकाएं उपलब्ध रहेंगी। जरूरत पड़ने पर जांच होगी। चुनाव आयोग का स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं कि मतदान केंद्र के कैसे पर पहचान का सत्यापन होगा और उनका कड़ाई से पालन होगा। एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास