शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2020
  3. बिहार चुनाव
  4. जावड़ेकर बोले, बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की जीत, मोदी सबसे विश्वसनीय नेता
Written By
Last Updated : बुधवार, 11 नवंबर 2020 (09:27 IST)

जावड़ेकर बोले, बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की जीत, मोदी सबसे विश्वसनीय नेता

Prakash Javadekar | जावड़ेकर बोले, बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की जीत, मोदी सबसे विश्वसनीय नेता
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा देशभर के चुनावी नतीजों ने फिर से साबित किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे विश्वसनीय नेता हैं।
बिहार विधानसभा के मंगलवार को आए नतीजों में राजग ने लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव के महागठबंधन को कड़े मुकाबले में हराकर राज्य की सत्ता पर फिर कब्जा किया है। इसके अलावा गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश समेत कई अन्य राज्यों के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार जीत हासिल की है।
 
जावड़ेकर ने बुधवार को ट्वीट किया कि बिहार में बहार है, एनडीए का कमाल है। देशभर के चुनावी नतीजों ने फिर से साबित किया है कि नरेन्द्र मोदी देश के सबसे विश्वसनीय नेता हैं। जनता का अपार प्यार और विश्वास उनको मिला है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 40वें दिन स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव