Daily Horoscope
✕

नीतीश कुमार की आज 7वीं बार CM की ताजपोशी, उप-मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस बरकरार

Updated: सोमवार, 16 नवंबर 2020 (02:19 IST)
पटना। जद (U) के अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का नेता चुन लिया गया और उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण सोमवार को शाम 4 बजे से साढ़े 4 बजे के बीच होगा। बिहार में उप-मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है।
 
बहरहाल बिहार की राजधानी में दिनभर चले घटनाक्रम में उप-मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय बना रहा। इस बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और देवेन्द्र फडणवीस ने स्पष्ट कुछ कहने की बजाए सिर्फ इतना कहा कि उचित समय पर जानकारी मिल जाएगी।
ALSO READ: सुशील मोदी बोले- संघ परिवार से बहुत कुछ मिला, कोई नहीं छीन सकता कार्यकर्ता का पद
बिहार में राजग गठबंधन की पिछली सरकारों में उप-मुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी के एक ट्वीट से कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ‘भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे काफी कुछ दिया और आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूँगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।’
 
वहीं, भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधानमंडल दल का नेता और बेतिया से विधायक रेणु देवी को उपनेता चुना गया। इनको उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास, एक अणे मार्ग पर राजग के घटक दलों की संयुक्त बैठक हुई ।
 
मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस सहित हम के नेता जीतन राम मांझी, वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश साहनी शामिल हुए।
ALSO READ: सुशील मोदी की जगह तारकिशोर प्रसाद चुने गए BJP विधानमंडल दल के नए नेता
फडणवीस ने कहा, ‘बिहार में आज सम्पन्न एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में गठबंधन के नेता के रूप में नीतीश कुमार का सर्वसम्मति से चयन किया गया। मैं उन्हें बहुत बहुत बधाई देता हूँ।’
 
राजग गठबंधन का नेता चुने जाने के साथ ही नीतीश कुमार के एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है
। नीतीश कुमार बैठक के बाद राजभवन गए और राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा एवं पत्र पेश किया। नीतीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘कल (सोमवार) शाम 4 बजे से साढ़े चार बजे के दौरान शपथ ग्रहण समारोह होगा।
 
उन्होंने कहा कि अभी सभी घटक दलों के नेताओं के साथ हमने राज्यपाल को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के निर्णय के बारे में जानकारी दे दी। कुमार ने कहा, राज्यपाल महोदय ने मुझे मुख्यमंत्री मनोनीत किया है।’ उन्होंने कहा कि आगे राज्य का विकास हो, इसके लिए हम सभी मिलकर हर क्षेत्र और हर तबके के विकास के लिए काम करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की बैठक होगी और उसमें तय होगा कि सदन की बैठक कब बुलानी है ताकि सदस्यों का शपथ ग्रहण हो सके।मंत्रियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कितने लोग शपथ लेंगे, यह भी तय हो जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या सुशील कुमार मोदी उप-मुख्यमंत्री बनेंगे तो कुमार ने कहा कि यह भी थोड़े समय में तय हो जाएगा।
 
जद (यू) के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने ट्वीट किया कि आज एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जद (यू) एवं राजग के विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक हुईँ, जिसमें सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को पुनः राजग दल के नेता के रूप में चुना गया। इससे पहले जद (यू) विधायक दल की बैठक हुई। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में नीतीश कुमार को जद (यू) विधायक दल का नेता चुना गया।
 
भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि वह उपमुख्यमंत्री पद के लिए कोई दावेदारी नहीं कर रहे हैं और उन्हें जो भी दायित्व दिया जाएगा, उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर बिहार के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रेम कुमार ने कहा कि राजग में सर्वसम्मति से इस पर निर्णय कर लिया जाएगा कि कौन नेता होगा और कौन उपमुख्यमंत्री।
 
गौरतलब है कि हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में रोमांचक मुकाबले में राजग गठबंधन को 125 सीटें हासिल हुईं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। राजग में भाजपा को 74 सीटें, जद (यू) को 43, हम और वीआईपी को चार-चार सीटें मिली हैं। 2015 के विधानसभा चुनावों में जद (यू) को 71 सीटें मिली थीं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

अगला लेख