Hanuman Chalisa

रैली में गरजे चिराग पासवान, LJP सत्ता में आई तो सलाखों के पीछे होंगे नीतीश कुमार

Updated: रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (19:32 IST)
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता चिराग पासवान ने रविवार को एक रैली में दावा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सलाखों के पीछे होंगे। पासवान ने कहा कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो नीतीश कुमार और उनके अधिकारी सलाखों के पीछे होंगे। बक्सर के डुमरांव में एक रैली को संबोधित करते हुए पासवान ने वर्तमान राज्य सरकार के सामने कई सवाल उठाए।
 
पासवान ने कहा कि बिहार में शराबबंदी विफल हो गई है। बड़े पैमाने पर शराब बेची जा रही है और नीतीश कुमार को उसका पैसा मिल रहा है। लोजपा नेता ने भाजपा समर्थकों से भी 'नीतीश मुक्त सरकार' के लिए वोट मांगा। 
ALSO READ: शासक के जीवन में अंहकार और वादाखिलाफी की जगह नहीं : सोनिया गांधी
उन्होंने हिंदी में ट्वीट कर कहा कि मेरा आपसे अनुरोध है कि #Bihar1stBihari1st को लागू करने के लिए LJP के उम्मीदवारों को वोट दें। बाकी हर जगह भाजपा के लिए वोट दें। आने वाली सरकार नीतीश-मुक्त सरकार होगी।
 
भाजपा के एक विज्ञापन से नीतीश की तस्वीर ग़ायब होने पर चिराग ने उनपर हमला बोलते हुए कहा, 'भाजपा के मेरे साथियों ने समय रहते हटा दी नीतीश कुमार की फ़ोटो। अब भाजपा के मेरे साथियों को भी नीतीश कुमार के तस्वीर से घबराहट हो रही है।
 
पासवान लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि बिहार में नीतीश कुमार राजग के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। चिराग पासवान ने बिहार में धार्मिक पर्यटन का विकास नहीं होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राजस्व संग्रह को बेहतर बनाने के लिए उनकी पार्टी (लोजपा) प्रदेश में सूफी-संतों से जुडे धार्मिक पर्यटन स्थलों का विकास करेगी। 
ALSO READ: Special story : प्रीति जिंटा के Flying kiss को कैच नहीं कर पाए केएल राहुल
माता सीता का भव्य मंदिर : चिराग ने रविवार को ट्वीट किया, 'धार्मिक पर्यटन से लोगों की आस्था भी जुड़ी हुई है और इससे बिहार का राजस्व भी बढ़ेगा। इसलिए बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट : बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर लोजपा द्वारा लागू किया जाने वाला विज़न डॉक्युमेंट: में धार्मिक पर्यटन पर विशेष ज़ोर दिया गया है। 
 
राजस्व बढ़ाने का प्रयास सभी सम्भावित क्षेत्र से करना होगा।' उन्होंने कहा, 'माता सीता के साथ-साथ बिहार में भगवान महावीर, गौतम बुद्ध, गुरु गोबिंद सिंह व कई सूफ़ी संत जैसे महान दिव्य शक्तियों का वास रहा है। इन सब स्थानों को विशेष सर्किट से जोड़ा जाएगा।'

बिहार में राजग से बाहर होकर और अकेले चुनाव लड़ रही लोजपा के प्रमुख चिराग ने आरोप लगाया कि बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा यदि हमारे मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने पिछले 15 साल में दिया होता, तो आज बिहार राजस्व की समस्या से बेहाल नहीं होता।' उन्होंने कहा, 'सिया बिन राम अधूरे हैं इसलिए भगवान राम का मंदिर (अयोध्या में) बनने के साथ सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर का निर्माण बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट लागू कर कराऊंगा।

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

पेपर लीक और घोटालों के बीच बड़ा खुलासा: जयशंकर से लेकर निर्मला सीतारमण तक... केंद्रीय मंत्रियों के बच्चे विदेश में क्यों पढ़ रहे? भड़के लोग!

Share Bazaar में चौथे दिन भी गिरावट, Sensex 364 अंक लुढ़का, Nifty भी 24000 के नीचे

सोनम रघुवंशी फिर जेल जाएगी, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द, तीन हफ्ते में सरेंडर करना होगा

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

अगला लेख