Hanuman Chalisa
✕

Bihar Assembly Elections: राजद पर प्रहार कर नीतीश कुमार बोले, काम के आधार पर वोट दें

Updated: बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (14:36 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से कहा कि चुनाव में काम के आधार पर वोट करें वरना प्रदेश की स्थिति वैसी ही हो जाएगी, जैसे आज से 15 साल पहले थी। कुमार ने बांका जिले के अमरपुर में एक चुनावी रैली में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल पर परोक्ष प्रहार करते हुए कहा कि काम को देखिए और किसी के प्रचार के चक्कर में नहीं आइएगा, वरना उनकी आमदनी बढ़ जाएगी तो आपकी घट जाएगी।
ALSO READ: नित्यानंद राय बोले-राजद जीती तो कश्मीर से आए आतंकी बिहार में पनाह लेंगे, तेजस्वी ने किया पलटवार
अपनी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होती है कि हम सबके कल्याण के लिए काम करें। लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है, आगे मौका मिला तो आगे भी सेवा करते रहेंगे। राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार है, पति-पत्नी और बेटा-बेटी, जबकि हमारे लिए समस्त बिहार परिवार है और हम समस्त बिहार के विकास के लिए करते हैं।
ALSO READ: Special Story: बिहार चुनाव में लंदन रिटर्न पुष्पम प्रिया ‘खोंयछा’ में मांग रही है CM की कुर्सी !
उन्होंने लोगों से अपील की कि किए गए कार्यों पर ध्यान देकर ही जनता अपना निर्णय लें व अपना मतदान करें।
कुमार ने दावा किया कि हमने न्याय के साथ विकास के लिए काम किया है और हर वर्ग का विकास और हर तबके का उत्थान तथा हाशिए पर खड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ती हुई दिख रही हैं।
 
युवाओं के लिए कार्यों का उल्लेख करते हुए कुमार ने कहा कि सरकार ने कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई ताकि युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सके और उनके रोजगार की राह आसान हो। पहले सड़कें नहीं थीं, हमने सड़कें बनवाईं व हर गांव को सड़क से जोड़ने का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।
 
कुमार ने कहा कि 'हर घर, नल का जल' का लक्ष्य लिया था, जो कि 83 प्रतिशत हो गया है। हम हर खेत को सिंचाई सुविधा से जोड़ना चाहते हैं और आगे भी मौका मिलेगा तो सक्षम बिहार-स्वावलंबी बिहार के लिए सात निश्चय-2 के तहत काम करने का निर्णय लिया है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख