Hanuman Chalisa

मतदान से पहले मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन पर बवाल, फायरिंग में एक की मौत

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (11:08 IST)
मुंगेर। मतदान से एक दिन पहले मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई तथा 6 अन्य घायल हो गए।
 
जिला पदाधिकारी राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मंगलवार को बताया कि दीनदयाल उपाध्याय चौक पर सोमवार की रात मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों की ओर से पुलिस और भीड़ पर हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई तथा 6 अन्य घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों की ओर से किए गए पथराव में संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार और वासुदेवपुर पुलिस आउट पोस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार सहित 20 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। मीणा और श्रीमती सिंह ने बताया कि घायलों को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
मुंगेर शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंगेर मुख्यालय में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने आज सुबह फ्लैग मार्च किया।
 
असामाजिक तत्व की ओर से पुलिस पर मारपीट का झूठा आरोप लगाकर माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया है। असामाजिक तत्वों के पास से 3 हथियार, गोलियां और खोखा वरामद किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। (वार्ता)
 

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय होने से भारी आफत, समंदर में बदला नवसारी शहर

अब बगलामुखी में करोड़ों की दान चोरी, निजी खातों में गया चढ़ावा, 3 सदस्यीय जांच समिति करेगी पड़ताल

लोको पायलट ने समोसे के लिए रोकी ट्रेन, लोग बोले- अक्सर ऐसा होता है, रेल विभाग ने बैठाई जांच

दिल्‍ली में आज से 'नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन' का आगाज, CM हेमंत सोरेन की अध्‍यक्षता में होगा कार्यक्रम, पेश करेंगे झारखंड का डिजिटल रोडमैप

शोपियां में मुठभेड़, गौशाला से मिला लश्कर के टॉप कमांडर जाकिर गनी का शव, पुलिस बोली- 'भाग सकते हो, छिप नहीं सकते!'

अगला लेख