biodatamaker

अमित शाह के बयान से चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, नीतीश खुश

Updated: रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (08:25 IST)
नई ‍दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि भले ही भाजपा को बिहार में जदयू से ज्यादा सीटें मिले नीतीश कुमार ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। शाह के इस बयान को चिराग पासवान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं नीतीश कुमार भी इससे बेहद खुश होंगे।

अमित शाह ने एक साक्षात्कार में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजग दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगा। नीतीश कुमार चुनाव के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 
 
राजनीति के चतुर खिलाड़ी माने जाने वाले शाह ने यह बयान नीतीश को खुश करने के लिए ही दिया है।

जब शाह से पूछा गया कि बिहार में यदि भाजपा की सीटें जदयू से अधिक आती हैं तो क्या पार्टी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी करेगी, इस पर उन्होंने कहा, ‘कोई अगर, मगर की बात नहीं है। नीतीश कुमार बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हमने सार्वजनिक घोषणा की है और हम इसे लेकर प्रतिबद्ध हैं।‘

बिहार में सत्तारूढ़ गठजोड़ से लोक जनशक्ति पार्टी के अलग होने का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि पार्टी को पर्याप्त संख्या में सीटों की पेशकश की गई लेकिन फिर भी वह गठबंधन से अलग हो गई। यह उनका फैसला था, हमारा नहीं।

उल्लेखनीय है कि चिराग पासवान नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने का प्लान बना रहे थे। उन्होंने एक बयान में खुद को उनका हनुमान भी कहा था। पासवान का यह बयान भाजपा और जदयू के कार्यकर्ताओं में भ्रम पैदा कर रहा था। बहरहाल अमित शाह के इस बयान से साफ हो गया है कि नीतीश ही बिहार में भाजपा की पहली पसंद है जबकि भाजपा अब पासवान को ज्यादा भाव नहीं देगी।  

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

H-1B वीजा पर US का नया प्लान, भारत पर क्या होगा असर?

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

अगला लेख