sundarkand
✕

ग्रेटर नोएडा में एलियन जैसी वस्तु देखने उमड़ी भीड़, सच जानकर आपको भी आ जाएगी हंसी

Updated: रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (07:39 IST)
नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्थानीय लोग आकाश में उड़ रही एक अजीब सी चीज को देखकर शनिवार को घबरा गए। कुछ लोगों ने इसे एलियन समझ लिया और देखते ही देखते इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि बाद में पता चला कि यह वस्तु ‘आयरन मैन’ के आकार का गुब्बारा था।

अधिकारियों ने बताया कि लोगों ने सुबह दनकौर इलाके में आसमान में यह वस्तु देखी, जो बाद में भट्टा परसौल गांव के निकट नहर में गिरी। इसके आस-पास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और कुछ लोगों को लगा कि यह वस्तु कोई एलियन (दूसरे ग्रह का प्राणी) है।
 
दनकौर के थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि यह हवा से भरा गुब्बारा था जो बाद में नहर के पास झाड़ियों में फंस गया था। गुब्बारे का एक हिस्सा नहर के बहते जल को छू रहा था, जिसके कारण गुब्बारा थोड़ा-थोड़ा हिल रहा था। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से कुछ लोगों को यह वस्तु अजीब प्रतीत हो रही थी।
 
पांडे ने कहा कि गुब्बारे में कुछ भी हानिकारक नहीं था, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस गुब्बारे को किसने उड़ाया था। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख