dharma sangrah

Bihar Election : चुनावी दंगल का काउंटडाउन शुरू, नीतीश चौथी बार CM बनेंगे या तेजस्वी को मिलेगी सत्ता की कमान

Updated: मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (00:47 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के मतों की गिनती आज सुबह 8 बजे जब शुरू होगी, तब सिर्फ नेताओं की ही नहीं, बल्कि जनता की भी धड़कनें तेज होंगी। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए 3 चरणों में हुए चुनाव के बाद नीतीश कुमार या तेजस्वी प्रसाद यादव में से किसकी सरकार बनेगी, इसका इंतजार सिर्फ नेता ही नहीं, बल्कि राज्य की जनता भी बेसब्री से कर रही है।विधानसभा के साथ ही वाल्मीकिनगर संसदीय उप चुनाव के मतों की गिनती भी आज ही होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने सोमवार को यहां बताया कि मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य के सभी 38 जिले में बनाए गए 55 मतगणना केंद्रों पर आज सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। सबसे पहले बैलेट पेपर से डाले गए मतपत्रों की गिनती की जाएगी। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मतों की गणना की शुरुआत होगी।

मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, ईवीएम से एक राउंड की गणना करने में 15 से 20 मिनट समय लगेगा, इसीलिए पहला रुझान सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक आने की संभावना है। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण एहतियात के तौर पर अधिकतम एक हजार मतदाता के लिए एक मतदान केंद्र बनाया गया था।

इस तरह मतदान केंद्र बढ़ने से ईवीएम की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इसके साथ ही कोरोना को देखते हुए मतों की गिनती के काम में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, एक हॉल में सात टेबल पर ही मतगणना की जाएगी।

साथ ही, दूसरे समीप के हॉल में सात अन्य टेबुल पर मतगणना की प्रक्रिया होगी। पहले एक हॉल में ही 14 टेबल लगते थे, लेकिन कोरोना के कारण दो हॉल में सात-सात टेबल रखे जाएंगे। मुख्य हॉल में निर्वाची पदाधिकारी और दूसरे हॉल में सहायक निर्वाची पदाधिकारी तैनात रहेंगे। इनके अतिरिक्त प्रत्येक केंद्र पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार, इस बार ईवीएम की संख्या में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण चुनाव परिणाम आने में पहले की अपेक्षा थोड़ी देर होगी। पहले अपराह्न तक पहला चुनाव परिणाम आ जाता था, लेकिन इस बार रात तक आने की संभावना है।(वार्ता)

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

योगी सरकार की 'यात्री राहत योजना' बनी पीड़ितों का आर्थिक सहारा, बस हादसे में मौत पर ₹7.50 लाख तक की मदद

गंगा एक्सप्रेसवे अब पहुंचेगा हरिद्वार तक! ₹10,761 करोड़ से होगा विस्तार, प्रयागराज से हरिद्वार की कनेक्टिविटी होगी आसान

छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी : CM योगी

यूपी में 8 मेगा औद्योगिक इकाइयों को बड़ी राहत, ₹2,901 करोड़ से ज्यादा के निवेश को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

अगला लेख