dharma sangrah

बिहार चुनाव : मतदान से पहले बड़ी नक्सली साजिश नाकाम

Updated: बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 (11:36 IST)
औरंगाबाद। बिहार में नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में बुधवार को मतदान शुरू होने से पहले ढिबरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को को 2 आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बम बरामद किए। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने यहां बताया कि बरांडा गांव के निकट एक पुल के पास से नक्सलियों द्वारा लगाए गए 2 आईईडी बम को पुलिस ने बरामद किया।
ALSO READ: बिहार के वोटरों से PM मोदी की अपील, 2 गज की दूरी का रखें ध्यान
उन्होंने बताया कि दोनों बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ते की सहायता से निष्क्रिय कर दिया गया है। पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच मतदान का काम चल रहा है।
 
गौरतलब है कि इससे पूर्व उग्रवाद प्रभावित गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को 3 आईईडी बम बरामद किए थे। बिहार में प्रथम चरण में 71 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। औरंगाबाद जिले में गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुंबा (सु), औरंगाबाद और रफीगंज सीट पर मतदान हो रहा है। (वार्ता)

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख