ramcharitmanas
✕

एक दिन की गिरावट के बाद देश में फिर बढ़े मरीज, पिछले 24 घंटे में आए 43,893 नए केस, 508 की मौत

Updated: बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 (11:28 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और ये फिर से 40 हजार के पार पहुंच गए हैं तथा एक दिन में होने वाले मृत्यु की संख्या भी 500 से ऊपर हो गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामले 43,893 नए मामले सामने आए जबकि 1 दिन पहले इनकी संख्या 36,470 थी। इस दौरान 58,439 लोगों ने इस महामारी को मात दी। इससे सक्रिय मामले 15,054 घटकर 6,10,803 रह गए हैं। इस दौरान 508 मरीजों की मौत होने से इससे जान गवाने वालों की संख्या 1 लाख 20 हजार से अधिक हो गयी है।
 
कोरोना से अबतक 79.90 लाख लोग संक्रमित हुए है जिनमें से 72.59 लाख स्वस्थ्य हो चुके हैं। इससे स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 90.85 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर 7.64 प्रतिशत रह गयी है, जबकि मृत्यु दर 1.50 फीसदी है।
ALSO READ: बिहार में वोटिंग से ठीक पहले पुलिस हिरासत में रहीं CM कैंडिडेट पुष्पम प्रिया चौधरी
इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 2,588 मामलों की कमी आने के साथ इनकी संख्या घटकर 1,32,059 हो गई हैं जबकि 115 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,463 हो गई है, वहीं इस दौरान 7,836 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिससे इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 14.78 लाख से अधिक हो गई है।
 
कब कितने मामले : भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख से ऊपर चली गई थी। मामले 16 सितंबर को 50 लाख के पार, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे।
ALSO READ: #NikitaMurderCase : मुख्य आरोपी तौसीफ ने कबूला गुनाह, कही यह बड़ी बात
जांच का आंकड़ा 10 करोड़ के पार : देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक जांच कर संक्रमितों का पता लगाने की मुहिम में 27 अक्टूबर को जांच का कुल आंकड़ा साढ़े 10 करोड़ को पार कर गया।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि 27 अक्टूबर को दस लाख 60 हजार 786 कोरोना नमूनों की जांच की गई और इसे मिलाकर कुल परीक्षण का आंकड़ा दस करोड़ 54 लाख 87 हजार 680 पर पहुंच गया।
 
कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की रिकॉर्ड जांच की गई थी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख