suvichar

बुधवार से बिहार के आकाश में मंडराने लगेंगे हेलीकॉप्टर

Updated: मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (17:04 IST)
पटना। बिहार में हालांकि चुनाव प्रचार में अभी ज्यादा तेजी नहीं आई हैं, लेकिन पटना एयरपोर्ट पर 6 हेलीकॉप्टर आ गए हैं। इनमे 5 भाजपा के और एक जनता दल (यू) का है। एक को छोड़कर सभी हेलीकॉप्टर डबल इंजन वाले हैं। बुधवार से ये सभी हेलीकॉप्टर प्रथम चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में उड़ते दिखेंगे।
ALSO READ: Special Story:बिहार चुनाव प्रचार में भोजपुरी गानों की धूम,ट्रैंड में ‘बिहार में का बा’
पटना एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक उनके पास जो सूचना है, उसके मुताबिक अगले चार-पांच दिनों में लगभग और एक दर्जन हेलीकॉप्टरों के पटना पहुंचने की संभावना है। इनमें राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी, रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाह, एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी और जनाधिकार जनता पार्टी के नेता पप्पू यादव का एक-एक हेलीकॉप्टर होगा और बाकी सभी भाजपा के होंगे।
ALSO READ: बिहार में ऐन चुनाव से पहले शुरू हुआ पलायन, घटेगा मतदान का प्रतिशत
ये सभी हेलीकॉप्टर दिल्ली और मुंबई स्थित निजी कंपनियों के होंगे। पांच से आठ सीटों वाले एक हेलीकॉप्टर की एक घंटे की उड़ान का किराया ढाई से तीन लाख रुपए होता है। एक हेलीकॉप्टर आमतौर पर रोजाना तीन से चार घंटे उड़ान पर रहता है। 
 
चुनाव प्रचार के लिए इन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल विभिन्न दलों के स्टार प्रचारक करेंगे। सर्वाधिक स्टार प्रचारक भाजपा के हैं, लिहाजा उसे ज्यादा हेलीकॉप्टर किराए पर लेने पड़े हैं। (फाइल फोटो)
लेखक के बारे में
अनिल जैन

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

अगला लेख