ramcharitmanas
✕

चुनाव परिणाम से पहले डरी हुई क्यों है कांग्रेस, बनाई यह रणनीति

Updated: सोमवार, 9 नवंबर 2020 (11:05 IST)
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव परिणाम आने में कुछ घंटे ही शेष बचे हैं। चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस को टूट का डर सता रहा है। चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस एक्टिव मोड में आ गई है। उसने परिणाम आने से पहले रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस के कई बड़े नेता पटना पहुंच चुके हैं। एमपी, गुजरात के बाद कांग्रेस बिहार में कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती है।
ALSO READ: बिहार में किसको मिलेगी सत्ता, देखें सभी Exit poll के नतीजे
अधिकतर एग्जिट पोल्स में महागठबंधन को बिहार में बड़ी जीत बताई गई है और कांग्रेस भी इसका हिस्सा है। करार के तहत 70 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस की नजर अपने उन उम्मीदवारों पर है, जो विजयी हो सकते हैं। आखिरी वक्त पर सियासी खेल न बिगड़ जाए, इसे देखते हुए कांग्रेस ने 38 जिलों में पर्यवेक्षक भेज दिए हैं। ये जीत के संभावित उम्मीदवारों पर नजर रखेंगे।
पटना से कांग्रेस के बड़े नेता मॉनिटरिंग करेंगे। कांग्रेस के दिग्गज महासचिव रणदीप सुरजेवाला पटना पहुंच गए हैं। कांग्रेस महासचिव मतगणना की स्थिति को संभालने के लिए बिहार पहुंचे हैं।
एग्जिट पोल की स्थिति पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट डाला है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख